हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi

Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको हिरन चटर्जी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

हिरन चटर्जी की जीवनी (Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi)

Hiran Chatterjeeh Latest News –  डॉ. हिरन चटर्जी बंगाल में भाजपा के ऐसे नेता है, जिनकी पहचान बांग्ला फिल्म जगत में एक स्मार्ट अभिनेता की रही है. एक ‘अभिनेता और नेता’ होने के साथ-साथ वे समाज-कल्याण से भी जुड़े है. वे कोलकाता स्थित एक गैर-सरकारी संगठन, ‘वॉयस ऑफ वर्ल्ड’ के सदस्य भी है, जिनका काम वंचित पृष्ठभूमि के दृष्टिबाधित, विकलांग और अनाथ बच्चों को शरण देना है. राजनीति में आने के बाद 2021 में वे पहली बार खड़गपुर सदर से चुनकर विधायक बने थे, जबकि 2026 के राज्य विधानसभा चुनाव में वे ‘श्यामपुर सीट’ से अपना भाग्य आजमा रहे है. इस लेख में हम आपको हिरन चटर्जी के जीवन परिचय (Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

हिरन चटर्जी जन्म और परिवार (Hiran Chatterjeeh Birth & Family)

डॉ. हिरन चटर्जी का पूरा नाम हिरणमय चट्टोपाध्याय (Hiranmoy Chattopadhyay) है. उनका जन्म 19 दिसंबर 1976 को पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में हुआ था. उनके पिता का नाम स्व. चितरंजन चट्टोपाध्याय है.

उनकी शादी 11 दिसंबर 2000 को अनिंदिता चटर्जी से हुई थी. उनकी 19 वर्षीय एक बेटी है.

जानकारी के अनुसार (अपुष्ट जानकारी)  उन्होंने जनवरी 2026 में, अपने से बहुत छोटी आयु की मॉडल रितिका गिरी से शादी कर ली है.  हिरन चटर्जी धर्म से हिन्दू है. उनपर 3 आपराधिक मामलें दर्ज है.

हिरन चटर्जी शिक्षा (Hiran Chatterjeeh Education)

डॉ. हिरन चटर्जी ने वर्ष 2021 में ग्रामीण विकास पर सीएमजे विश्वविद्यालय, मेघालय से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी यानि डॉक्टरेट किया. 

हिरन चटर्जी का शुरुआती जीवन (Hiran Chatterjeeh Early Life)

हिरन चटर्जी बंगाली फिल्म के जाने-मानें अभिनेता है. उन्होंने मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में अपना पेशेवर करियर शुरू किया. डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद हिरन चटर्जी मई 2023 से अब तक आईआईटी खड़गपुर में शोध पर्यवेक्षी के रूप में कार्यरत हैं. जनवरी 2026 में उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कुछ तस्वीरें सामने आयी, जिससे पता चला कि हीरान चटर्जी ने वाराणसी में आयोजित एक समारोह में मॉडल रितिका गिरी से शादी कर ली है. वायरल तस्वीरों में दुल्हन लाल बनारसी साड़ी में और चटर्जी पीले कुर्ते में नज़र आ रहे थे, हालांकि चटर्जी ने बाद में ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दीं. चटर्जी की पहली पत्नी, अनिंदिता चटर्जी ने सार्वजनिक रूप से दूसरे विवाह पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका न तो तलाक हुआ था और न ही वे कानूनी रूप से अलग हुए थे. इसलिए उन्हें इस विवाह को अवैध बताने का अधिकार है. उन्होंने अपने भावुक मेसेज में यह भी आरोप लगाया कि इस विवाह ने उनके परिवार, विशेष रूप से उनकी बेटी को नुकसान पहुंचाया है.

रितिका गिरी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर विवाद का जवाब देते हुए कहा कि वह और चटर्जी कई वर्षों से साथ थे, अनिंदिता को तलाक का नोटिस दिया जा चुका था और उनकी शादी पहले ही संपन्न हो चुकी थी. उन्होंने अनिंदिता को चुनौती दी कि अगर उन्हें लगता है कि शादी गैरकानूनी थी तो वे कानूनी कार्रवाई करें. इन बयानों के बाद, अनिंदिता और उनकी बेटी ने कोलकाता के आनंदपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल सब कुछ शांत है.

हिरन चटर्जी राजनीतिक करियर (Hiran Chatterjeeh Political Career)

पेशे से अभिनेता रहे हिरन चटर्जी राजनीतिक में अधिक समय से नहीं है, पर बंगाल चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा ने उन्हें ‘खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र’ से अपना उम्मीदवार बनाया. बंगाल की ‘खड़गपुर सदर विधानसभा सीट’ राज्य की पश्चिम मिदनापुर (मेदिनीपुर) जिले में स्थित है, और यह क्षेत्र बंगाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. देश की सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में से एक ‘भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Kharagpur)’ आईआईटी यही स्थित है. यही वह संस्थान है, जहां से गूगल के वर्तमान सीईओ सुंदर पिचाई, आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पढाई की थी.

इस चुनाव में हिरन चटर्जी का मुख्य मुकाबला टीएमसी के प्रदीप सरकार से था. बंगाल की यह विधानसभा सीट राज्य की वैसी सीटों में से एक है, जहाँ वामपंथी पार्टी कमजोर स्थिति में रही है. यहाँ से 1957 से लेकर 1967 तक लगातार तीन बार वामपंथी पार्टी की जीत हुई थी, उसके बाद से अब तक यहाँ से वामपंथी पार्टियों की जीत नहीं हुई है. उसके बदले यहाँ से कांग्रेस, जनता दल, भाजपा सहित टीएमसी जीतती आ रही है. हालांकि इसे कांग्रेस का गढ़ भी कहा जा सकता है क्योकि अधिकांश चुनाव में यहाँ से कांग्रेस की ही जीत हुई है.

2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में हिरन चटर्जी की चार हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई. इस जीत के साथ वह पहली बार अभिनेता से एक विधायक बन गए. हालांकि हिरन 2024 के आम चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर खड़े हुए थे पर तब उनकी पराजय हुई थी. पार्टी ने उन्हें घाटल लोकसभा सीट से टिकट दिया था लेकिन टीएमसी के दीपक अधिकारी (देव) ने उन्हें पराजित किया. अब 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें ‘श्यामपुर विधानसभा क्षेत्र’ से अपना उम्मीदवार बनाया है. इस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला टीएमसी से है.

हिरन चटर्जी संपत्ति (Hiran Chatterjeeh Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार हिरन चटर्जी की कुल संपत्ति 6.37 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1 करोड़ रूपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको हिरन चटर्जी जीवनी (Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.