Nisith Pramanik Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको निसिथ प्रामाणिक जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
निसिथ प्रामाणिक की जीवनी (Nisith Pramanik Biography in Hindi)
Nisith Pramanik Latest News – निसिथ प्रमाणिक पश्चिम बंगाल भाजपा के युवा नेता है. टीएमसी से अपने राजनीतिक करियर आरंभ करने वाले निसिथ कभी बंगाल में सहायक शिक्षक की नौकरी किया करते थे. 2019 में उन्होंने भाजपा ज्यॉइन की और फिर पार्टी के टिकट पर पहली बार में ही सांसद चुने गए. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वे गृह राज्य मंत्री बनाये गए. बहुत ही कम आयु में उन्होने फर्श से अर्श की पहुंच बनायीं और वह भी स्वयं के बल पर. उनकी जीवनी युवाओ के लिए प्रेरणादयी है, क्योकि जब उन्हें 2021 में मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था, तब वे मात्र 35 वर्ष की आयु के थे और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में सबसे युवा मंत्री बनने का भी दर्जा मिला. 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में वे राज्य के मथभंगा सीट से भाजपा के उम्मीदवार है. इस लेख में हम आपको निसिथ प्रामाणिक जीवनी (Nisith Pramanik Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
निसिथ प्रामाणिक जन्म और परिवार (Nisith Pramanik Birth & Family)
निसीथ प्रमाणिक (Nisith Pramanik) का जन्म 17 जनवरी 1986 को पश्चिम बंगाल, के कूच बिहार जिले में स्थित दिन्हाटा में हुआ था. उनका परिवार 1968 में बांग्लादेश से पलायन कर कूच बिहार के दिन्हाटा में स्थायी रूप से बस गया था, जो बांग्लादेश के गाइबांधा जिले के पलाशबारी उपजिला के हरिनाथपुर में रहा करता था.
उनकी शादी श्रीमती प्रियंका (Priyanka Pramanik) के साथ हुई थी. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी है. उनके दो बच्चे है.
धर्म से वे हिन्दू है और जाति से राजबंशी (एससी वर्ग से) है.
उनपर 14 आपराधिक मामलें दर्ज है. [स्रोत – myneta.info -2024]
निसिथ प्रामाणिक शिक्षा (Nisith Pramanik Education)
निसिथ प्रमाणिक ने वर्ष 2001 में 10वीं माध्यमिक शिक्षा, भेटागुड़ी लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ दिनहाटा, कूच बिहार, पश्चिम बंगाल से की.
निसिथ प्रामाणिक राजनीतिक करियर (Nisith Pramanik Political Career)
पेशे से प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक रहे निसिथ प्रमाणिक पश्चिम बंगाल की राजनीति में अधिक समय से नहीं है. राजनीति की शुरुआत उन्होंने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के सदस्य के तौर पर की थी. देश में होने वाले आम चुनाव से ठीक पहले मार्च 2019 में वे टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और इसी के बाद भाजपा ने उन्हें कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी जीत हुई और वह पहली बार राज्य की राजनीति से आगे बढ़कर एक सांसद के तौर पर केंद्र की राजनीति में अपना नाम दर्ज करवाया.
इस चुनाव में निसिथ प्रमाणिक को कुल 7,31,594 मत पड़े जबकि उनके निटकतम प्रतिद्वंदी टीएमसी के परेश चंद्र अधिकारी को कुल 6,77,363. इस तरह से निसिथ ने 54,231 वोटो के अंतराल से जीत दर्ज की. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जुलाई 2021 में, मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद, उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली और वे युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री बनाये गए. निसिथ प्रमाणिक जब 2021 में मंत्री बनाये गए थे तब वे 35 वर्ष की आयु के थे. उस समय उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में सबसे युवा मंत्री बनने का दर्जा भी पाया था. मोदी सरकार में युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल 7 जुलाई 2021 से लेकर 11 जून 2024 तक रहा.
2024 के आम चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से निसिथ प्रमाणिक को कूचबिहार सीट के लिए टिकट दिया, पर वे टीएमसी के जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया से लगभग पैतीस हजार वोट के अंतराल से पराजित हो गए. इस चुनाव में 10,679 मत के साथ कांग्रेस उम्मीदवार पिया रॉय चौधरी चौथे स्थान पर रही. इससे पहले प्रमाणिक 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर दिन्हाटा सीट से लड़ा था और टीएमसी के उदयन गुहा को हराकर अपने जीवन का पहला विधानसभा चुनाव जीता था. हालांकि उन्होंने दस दिनों में ही यहाँ से त्यागपत्र दे दिया था.
2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मथभंगा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है. विधानसभा की यह सीट कुछ कूच बिहार जिले में पड़ती है और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. यह सीट कूच बिहार लोकसभा का हिस्सा है.
निसिथ प्रामाणिक संपत्ति (Nisith Pramanik Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार निसिथ प्रमाणिक की कुल संपत्ति 1.05 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं हैं.
इस लेख में हमने आपको निसिथ प्रामाणिक जीवनी (Nisith Pramanik Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.










