लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद गरमाई राजनीति, भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर लगातार है हमलावर, आज प्रियंका गांधी ने और उसके बाद भाजपा के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए एक दूसरे पर आरोप, वही इसी मामले को लेकर बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया एक पोस्टर, बीजेपी ने X पर राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए उसपर लिखा WANTED ‘वॉन्टेड’, पोस्टर के आठ बीजेपी ने लिखा- नारी सशक्तिकरण पर भ्रम फैलाने और दोहरी राजनीति करने वाला सबसे बड़ा चेहरा! बता दें कि महिला आरक्षण कानून में संशोधन को लेकर लोकसभा में कल संविधान संशोधन विधेयक नहीं हो पाया पास, इसे पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की थी जरूरत, लेकिन सरकार के पास वो संख्याबल नहीं था और विधेयक गिर गया, इसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ता राहुल गांधी के घर के बाहर कर रहे है जोरदार प्रदर्शन










