राजस्थान कांग्रेस ने 44 मंडल कमेटी व 27 नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की सूची की जारी, डोटासरा ने दी बधाई

img 20230216 wa0279
img 20230216 wa0279

पिछले ढाई साल से सगंठनात्मक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे राजस्थान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का नित रोज मिल रहा नियुक्तियों का तोहफा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी की 27 नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नई सूची, इसके साथ ही 44 मंडल कमेटी अध्यक्षों की सूची भी हुई जारी, इससे पहले तीन बार में पहले 368, फिर 242 और फिर 122 मंडल अध्यक्षों की तीसरी सूची प्रदेश कांग्रेस ने 27 नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की पहली सूची की जारी, इससे पहले प्रदेश कांग्रेस द्वारा 5 बार में अब तक 400 में से 339 ब्लॉक अध्यक्षों की की जा चुकी है नियुक्ति, वहीं नगर कांग्रेस कमेटी की सूची जारी करने की जानकारी देने के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को दी बधाई, डोटासरा ने कहा- सभी नवनियुक्त 27 नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक करेंगे मज़बूत,’ सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रभारी की कमान संभालने के बाद नेताओं का ढाई साल पुराना इंतजार अब लगातार हो रहा समाप्त, माना जा रहा है अब शेष 61 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची भी जल्द ही होगी जारी

Google search engine