img 20230206 wa0249
img 20230206 wa0249

पिछले ढाई साल से सगंठनात्मक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे राजस्थान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का नित रोज मिल रहा नियुक्तियों का तोहफा, पहली 368 और दूसरी 242 मंडल अध्यक्षों की सूची के बाद अब प्रदेश कांग्रेस ने 122 ब्लॉक अध्यक्षों की तीसरी सूची की जारी, भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस पार्टी में पहली बार ऐसा हुआ है कि मंडल स्तर पर बनाए जा रहे हैं अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी हर विधानसभा में 11 मंडल बनाएगी यानी कि पूरे प्रदेश में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे कुल 2200 सौ मंडल अध्यक्ष, इससे पहले प्रदेश कांग्रेस द्वारा 5 बार में अब तक 400 में से 339 ब्लॉक अध्यक्षों की की जा चुकी है नियुक्ति, वहीं मंडल अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी करने की जानकारी देने के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई, डोटासरा ने कहा- सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक करेंगे मजबूत, सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रभारी की कमान संभालने के बाद नेताओं का ढाई साल पुराना इंतजार अब लगातार हो रहा समाप्त, माना जा रहा है अब शेष 61 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची भी जल्द ही होगी जारी

Leave a Reply