आखिर संयम के आगे झुकी मोदी सरकार, इतिहास में याद रखा जाएगा किसानों का यह अहिंसक आंदोलन- गहलोत: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने और सभी शर्तों पर अपनी सहमति देने के बाद खत्म हो गया है किसान आंदोलन, इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी किसानों को दी बधाई और मोदी सरकार पर साधा जमकर निशाना, ट्वीट करते हुए सीएम गहलोत ने कहा- एक साल से भी अधिक समय तक चला किसान आंदोलन आज किसानों की जीत के साथ हुआ समाप्त, किसानों ने गांधीवादी तरीके से अंहिसक आंदोलन में संयम का किया है अभूतपूर्व प्रदर्शन, इसके ये मैं सभी किसानों को देता हूं बधाई, किसानों के इस आंदोलन में कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ रही खड़ी, हमारे नेता राहुल गांधी ने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली, किसान सभा, संसद मार्च किए, और संसद में बुलंद की किसानों की आवाज, आखिर विपक्ष के दबाव और किसानों के संयम के आगे झुकी मोदी सरकार, इतिहास में याद रखा जाएगा किसानों का यह अहिंसक आंदोलन

img 20211211 wa0294
img 20211211 wa0294
Google search engine