पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हरीश चौधरी, चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्षदों के साथ की बैठक: गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री और पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी जुटे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में, गुरुवार को चण्डीगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पंजाब कार्यालय में की बैठक, नगर निगम पटियाला के सभी कांग्रेस पार्षदों के साथ बैठक की चौधरी ने, संगठन की मज़बूती के लिए सभी पार्षदों से सुझाव लेकर आगामी रणनीति पर मंथन किया हरीश चौधरी ने, अमरिंदर सिंह की बगावत और नवजोत सिंह सिद्धू की कार्यशैली को देखते हुए कूटनीतिक तरीके से चौधरी संभाल रहे हैं जिम्मेदारी, पंजाब के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को जीत के लक्ष्य के लिए एकजुट करने में जुटे चौधरी