पहले चरण की वोटिंग से पहले ही खूनी संघर्ष, पूर्व प्रधान को मारी गोली: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में पंचायत चुनाव से पहले खूनी संघर्ष, जिले के खजनी थानाक्षेत्र के महुआडाबर गांव में देर रात पूर्व प्रधान गिलगिल दुबे उर्फ राघवेंद्र नारायण दुबे को मारी गोली, पूर्व प्रधान के पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में इलाज जारी, परिजनों ने गोली मारने का आरोप निवर्तमान प्रधान और प्रधान प्रत्याशी शम्भू यादव पर लगाया, पुलिस ने फिलहाल आरोपी शम्भू यादव को हिरासत में लिया, मामले की जांच की शुरू, महुआडाबर निवासी गिलगिल उर्फ राघवेंद्र नारायण दुबे पांच साल पहले थे प्रधान, पिछली बार गांव के शम्भू यादव प्रधान चुने गए. गिलगिल दुबे और निवर्तमान प्रधान शम्भू के बीच था मुकाबला, राजनीतिक अदावत बदला खूनी संघर्ष में