PoliTalks News
बड़ी खबर

पायलट का नाम लेकर शेखावत ने कर दी चूक, अब हो गया प्रूफ कि सरकार गिराने में आप थे शामिल- गहलोत

25 जून 2022
साझा करें:
पायलट का नाम लेकर शेखावत ने कर दी चूक, अब हो गया प्रूफ कि सरकार गिराने में आप थे शामिल- गहलोत

Politalks.News/Rajasthan/AshokGehlot. ‘गजेंद्र सिंह शेखावत सरकार पर आये सियासी संकट के दौरान खुद मुख्य किरदार में थे और ये सबको मालूम है कि अब आप एक्सपोज हो गए हैं, जब आपका ऑडियो आया तो उसके अंदर जो वॉइस थी वो आपकी है और ये पूरी दुनिया जानती है, आपने खुद ने सरकार गिराने का षड्यंत्र किया, अब आप जो सचिन पायलट जी का नाम ले रहे हो कि उन्होंने चूक कर दी, तो और प्रूफ हो गया, ठप्पा लगा दिया आपने खुद ने कि आप उनके साथ मिले हुए थे,’ ये कहना है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का. करीब दो साल पहले राजस्थान में आये सियासी संकट की सुगबुगाहट अब … Read more

Politalks.News/Rajasthan/AshokGehlot. ‘गजेंद्र सिंह शेखावत सरकार पर आये सियासी संकट के दौरान खुद मुख्य किरदार में थे और ये सबको मालूम है कि अब आप एक्सपोज हो गए हैं, जब आपका ऑडियो आया तो उसके अंदर जो वॉइस थी वो आपकी है और ये पूरी दुनिया जानती है, आपने खुद ने सरकार गिराने का षड्यंत्र किया, अब आप जो सचिन पायलट जी का नाम ले रहे हो कि उन्होंने चूक कर दी, तो और प्रूफ हो गया, ठप्पा लगा दिया आपने खुद ने कि आप उनके साथ मिले हुए थे,’ ये कहना है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का. करीब दो साल पहले राजस्थान में आये सियासी संकट की सुगबुगाहट अब भी जारी है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को को वॉइस सैंपलिंग के लिए मिले ACB के नोटिस को लेकर भी सीएम गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है.

शनिवार को सीकर के लक्ष्मणगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांवरमल मोर की मूर्ति का अनावरण एवं श्री श्रद्धा शिक्षा भवन का लोकार्पण किया. इससे पहले सीकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, ‘देश में हर स्टेट की परिस्थिति अलग-अलग होती है. महाराष्ट्र की परिस्थिति आप देख रहे हैं अब वहां क्या स्थिति बनती है वो तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन जो भी बीजेपी कर रही है ये अच्छी परंपरा नहीं है. मेरी दृष्टि के अंदर महाराष्ट्र में भी हॉर्स ट्रेडिंग ही हो रही है. इन्होंने पहले मध्यप्रदेश, फिर राजस्थान और अब महाराष्ट्र में सियासी खेल खेल रहे हैं. ये देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है. ये अशुभ है देश के लिए, डेमोक्रेसी के लिए. लेकिन अब जनता को इन बातों को समझना चाहिए क्योंकि वही असली ही माई-बाप होती है.’

यह भी पढ़े: फडणवीस ना पड़े झमेले में, सुबह का कांड हो चूका है कहीं शाम का ना हो जाये- राउत की देवेंद्र को नसीहत

वहीं पत्रकार वार्ता के दौरान राजस्थान में आये सियासी संकट के दौरान हुई फ़ोन टैपिंग मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मिले ACB के नोटिस पर जब सीएम गहलोत से सवाल पुछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘कानून अपना काम करे जैसे भी उसे उचित लगे. केंद्रीय मंत्री को जो नोटिस मिला है वो तो बल्कि लेट सर्व हुए है उनको. वो बचते रहे, बचते रहे, बचते रहे, आखिर में वो जो नोटिस सर्व हो ही गया कोर्ट से. मुझे समझ नहीं आता इनको वॉइस सेम्पल देने में तकलीफ क्या है? ये स्वीकार भी कर चुके हैं कोर्ट के अंदर दिल्ली के अंदर कि इनकी वॉइस है वो, पुलिस वहां की स्वीकार कर चुकी है एफिडेविड के अंदर तो फिर क्यों बच रहे हैं ये.’

वहीं अपने OSD लोकेश शर्मा के खिलाफ इस मामले में दिल्ली में दर्ज केस का जिक्र करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘जब लोकेश शर्मा के खिलाफ में जो केस इन्होंने दर्ज करवाया है वो तो उलटा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात है. आप सरकार गिराने में मुख्य किरदार थे और सबको मालूम है कि आप एक्सपोज हो गए हैं. जब आपका ऑडियो आया तो उसके अंदर जो वॉइस वो आपकी है ये पूरी दुनिया जानती है. आपने खुद ने सरकार गिराने का षड्यंत्र किया, अब आप जो सचिन पायलट जी का नाम ले रहे हो कि उन्होंने चूक कर दी, तो और प्रूफ हो गया, ठप्पा लगा दिया आपने खुद ने कि आप उनके साथ मिले हुए थे.’

यह भी पढ़े: जिन कौमों के नाम से सेना में बनी है रेजिमेंट, उन पर भी केंद्र सरकार की विचारधारा नहीं है सही- बेनीवाल

केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘आज देश में सबसे बड़े मुद्दे महंगाई है, बेरोजगारी है, अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है लेकिन उनपर चर्चा नहीं हो रही. सेनाभर्ती के लिए जो केंद्र सरकार अग्निपथ योजना लेकर आई  है ये एक नया प्रयोग है. इस तरह के फैसले सबको पूछकर होते हैं. पार्लियामेंट में डिस्कशन किया जाता है, रिटायर्ड अफसरों को जनरल को, कर्नल को पूछते, तो और अच्छे ढंग से स्कीम लागू हो सकती थी लेकिन केंद्र सरकार ने इसे भी कॉन्ट्रोवर्सी में डाल दिया.’ वहीं सरकारी एजेंसियों के दुरूपयोग को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘आज बीजेपी ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई को जिस रूप में मिसयूज कर रहे हैं, वह देश के अंदर बहुत ही चिंता का विषय बना हुआ है.’

वहीं जब पत्रकारों ने सीएम गहलोत से सवाल पुछा कि, ‘ईआरसीपी को लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत फिर बोल रहे हैं, वो कह रहे हैं कि पायलट ने गलती कर दी, नहीं ये होता, तो क्या ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर क्या गजेंद्र शेखावत कन्फ्यूज्ड हैं या कांग्रेस जो बात कह रही है वो अलग कह रही है ?’ पत्रकारों के सवाल पर सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘देखिए 2 गलतियां उन्होंने की है, एक तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वादा नहीं किया जनता से, एक शब्द नहीं बोला ईआरसीपी के बारे में वहां पर मैं खुद मौजूद था. उन्होंने कहा था कि अगर ये सिद्ध हो जाए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा तो अब प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि वो कब राजनीति छोड़ रहे हैं. दूसरा ये कि सचिन पायलट जी अगर सक्सेस हो जाते, तो पानी पहुंच जाता, इसका मतलब वो ERCP के लिए इसी का इंतजार कर रहे थे क्या? ERCP तो 13 जिलों का मामला है. 13 जिलों वाले इनको साफ कर देंगे इस बार क्योंकि इतना आक्रोश है जनता के अंदर इनके खिलाफ.’

यह भी पढ़े: गुजरात दंगो को लेकर PM मोदी को मिली SIT की क्लीन चिट पर SC की मुहर, जाफ़री की याचिका ख़ारिज

सीएम गहलोत ने आगे कहा कि, ‘मैं मेरे मुंह से ऐसे शब्द नहीं कहना चाहता कि उनको बुरा लगे, वरना वो ऐसी बातें कर रहे हैं कि उसको अमेंडमेंट करके भेजो आप इनको हमारे को पूछे बगैर काम ही शुरू मत करो, ये ऐसी-ऐसी बातें बोल रहे हैं जो कि मैं समझता हूं कि उचित नहीं है. इस योजना में सिंचाई का 2 लाख हैक्टेयर का प्रावधान है अगर उसको हम खत्म कर देंगे नई योजना बनाकर और उसे भेजेंगे तो वो काम ही नहीं आएगी.’ वहीं सीएम गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड स्थित आवास पर हुए हमले की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सालासर पहुंच बालाजी मंदिर में धोक लगाया और आशीर्वाद लिया.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal