Sanjay Kumar Paswan Latest News – संजय कुमार पासवान बिहार की नीतीश कुमार कैबिनेट का हिस्सा है. सरकार में वे ‘गन्ना उद्योग मंत्री’ है. राज्य में पहली बार चिराग पासवान (रामविलास) के कोटे से कोई विधायक मंत्री बना है. इसके साथ ही एलजेपी (रामविलास) पार्टी से चुनकर आने वाले संजय कुमार पासवान भी पहली बार राज्य में विधायक और मंत्री बने है. संजय कुमार बेगूसराय जिले के अनुमंडल बखरी विधानसभा सीट से जीतकर आये है. बखरी, अलौली से नजदीक है, यह वही अलौली है, जो चिराग पासवान के पिता राम विलास पासवान की कभी कर्मभूमि रही है. अब यही कारण रहा कि विधानसभा की यह सीट चिराग पासवान की पार्टी के कोटे में दी गई और अब उनकी पार्टी के विधायक वहां से जीतकर राज्य में मंत्री बने है. इस लेख में हम आपको बिहार में गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान की जीवनी (Sanjay Kumar Paswan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
संजय कुमार पासवान की जीवनी (Sanjay Kumar Paswan Biography in Hindi)
| पूरा नाम | संजय कुमार पासवान साह |
| उम्र | 52 साल |
| जन्म तारीख | 5 अगस्त 1973 |
| जन्म स्थान | बेगूसराय, बिहार |
| शिक्षा | बी.ए. |
| कॉलेज | हिंदी विद्यापीठ, देवघर |
| वर्तमान पद | गन्ना उद्योग मंत्री |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | गुलाब पासवान |
| माता का नाम | सोना देवी |
| पत्नी का नाम | – |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
संजय कुमार पासवान का जन्म और परिवार (Sanjay Kumar Paswan Birth & Family)
संजय कुमार पासवान का जन्म 5 अगस्त 1973 को बिहार के बेगूसराय के पोखड़िया मोहल्ला में हुआ था. उनके पिता का नाम गुलाब पासवान और माता का नाम सोना देवी है.
संजय कुमार पासवान विवाहित है. संजय कुमार पासवान हिन्दू है जबकि वे जाति से पासवान है. संजय कुमार पासवान पर 0 आपराधिक मामला है.
संजय कुमार पासवान की शिक्षा (Sanjay Kumar Paswan Education)
संजय कुमार पासवान स्नातक है. उन्होंने 1990 में मैट्रिक की परीक्षा दी और 1992 में बीआईईसी पटना से इंटर पास किया. फिर वर्ष 1998 में हिंदी विद्यापीठ, देवघर से कला से स्नातक (बी.ए.) किया.
संजय कुमार पासवान का राजनीतिक करियर (Sanjay Kumar Paswan Political Career)
संजय कुमार पासवान बिहार के ऐसे नेता है जिन्हे पहली बार विधायक बनते ही राज्य में मंत्री बनने का भी गौरव प्राप्त हो गया. सामान्य परिवार से आने वाले संजय कुमार काफी हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति माने जाते है. इसके साथ ही उन्हें बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख नेताओं में से एक भी माना जाता है. वे बिहार में चिराग पासवान के खास आदमी भी माने जाते है. अब यही कारण रहा कि विरोध के बावजूद पार्टी ने उन्हें टिकट दिया और पार्टी के विश्वास पर वे खड़े उतरे.
संजय कुमार की राजनीतिक यात्रा एक दशक पहले शुरू हुई है. संजय कुमार 2015 में लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए. उस समय उनका राम विलास पासवान के साथ भी अच्छा रिश्ता रहा. इसी कारण उन्हें लोजपा का जिलाध्यक्ष बना दिया गया. उनके अच्छे कार्यशैली के कारण पार्टी ने उन्हें संसदीय बोर्ड का सदस्य बना दिया. रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद पार्टी में कई उतार चढ़ाव आये पर संजय कुमार पार्टी के साथ मजबूती से बने रहे. उनका एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ भी अच्छा रिश्ता रहा है. अब यही कारण है कि पार्टी ने बाद में उन्हें बिहार राज्य इकाई का प्रधान महासचिव बना दिया.
एलजेपी (रामविलास) ने संजय कुमार को 2025 में बखरी विधानसभा से अपना उम्मीदार बनाया और वह जीत गए. यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सीट वामपंथी पार्टियों का गढ़ रहा है. इसी के आसपास से जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले पूर्व वामपंथी व वर्तमान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी आते है. 2025 से पहले बखरी सीट (सुरक्षित) पर हुए 17 चुनावों में से 11 में वामपंथी पार्टियों ने जीत हासिल की है. इनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) शामिल है. इस सीट से भाजपा की आजतक केवल एक बार 2010 में जीत हुई है. पर इस बार भाजपा के प्रभाव वाले एनडीए से एलजेपी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार पासवान मैदान में थे.
चुनाव में संजय कुमार ने 98,511 वोट हासिल किए और अपने निटकतम प्रतिद्वंदी सीपीआई के सूर्यकांत पासवान को 17,318 के वोटो के अंतराल से पराजित किया. यह जीत वामपंथियों के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योकि बिहार विधानसभा की इस सीट से दशकों से उनकी आसान जीत होती रही है. जीत के बाद संजय कुमार पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) कोटे से राज्य में मंत्री पद दिया गया.
वर्तमान में, संजय कुमार पासवान बिहार की नीतीश कुमार सरकार में ‘गन्ना उद्योग मंत्री’ है.
संजय कुमार पासवान की संपत्ति (Sanjay Kumar Paswan Property)
2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार संजय कुमार पासवान की कुल संपत्ति 73 लाख रूपये है जबकि उनपर 15 हजार रूपये का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान की जीवनी (Sanjay Kumar Paswan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- सुधांशु शेखर की जीवनी
- विनोद नारायण झा की जीवनी
- संजय कुमार सिंह की जीवनी
- आरके सिंह की जीवनी
- नितिन नबीन की जीवनी
- संजय सिंह टाइगर की जीवनी
- सुरेंद्र मेहता की जीवनी



























