Surendra Mehta Latest News – सुरेंद्र मेहता बिहार के तीन बार के भाजपा विधायक है. वे राज्य की नीतीश कुमार सरकार में ‘डेयरी मत्स्य पालन और पशु संसाधन मंत्री’ है. इंटर (12th) के बाद आगे की पढाई छोड़कर राजनीति में प्रवेश करने वाले सुरेंद्र मेहता की राजनीतिक यात्रा लगभग चार दशक से भी पहले आरम्भ हुई. 2005 में भाजपा में शामिल होने से पहले मेहता सीपीआई (भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी) के सक्रिय कार्यकर्त्ता थे. सुरेंद्र मेहता बिहार के ऐसे मंत्री है, जो अपनी सादगी के लिए मशहूर है. वे वीआईपी कल्चर से दूर अपना जीवन बिताते है. क्षेत्र में मंदिर के पुजारी के तौर पर विख्यात बीजेपी के नेता को मंत्री होने का थोड़ा सा भी अभिमान नहीं है. इस लेख में हम आपको बिहार में युवा, रोजगार और कौशल विकास मंत्री सुरेंद्र मेहता की जीवनी (Surendra Mehta Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सुरेंद्र मेहता की जीवनी (Surendra Mehta Biography in Hindi)
| पूरा नाम | सुरेंद्र मेहता |
| उम्र | 66 साल |
| जन्म तारीख | 5 मई 1959 |
| जन्म स्थान | बेगूसराय, बिहार |
| शिक्षा | इंटरमीडिएट |
| कॉलेज | जीडी कॉलेज, बेगूसराय |
| वर्तमान पद | बिहार में डेयरी मत्स्य पालन और पशु संसाधन मंत्री |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | – |
| माता का नाम | – |
| पत्नी का नाम | – |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
सुरेंद्र मेहता का जन्म और परिवार (Surendra Mehta Birth & Family)
सुरेंद्र मेहता का जन्म 5 मई 1959 को बिहार के बेगूसराय के तेघड़ा के पास स्थित गांव किरतौल में हुआ था. सुरेंद्र मेहता विवाहित है. उनकी पत्नी गृहणी है. सुरेंद्र मेहता हिन्दू है. सुरेंद्र मेहता पर 0 आपराधिक मामला है.
सुरेंद्र मेहता की शिक्षा (Surendra Mehta Education)
सुरेंद्र मेहता 12वीं पास है. उनकी शुरूआती पढाई अपने गांव किरतौल में हुई. मैट्रिक की परीक्षा उन्होंने राधा कृष्ण चमरिया हाई स्कूल, बरौनी, बेगूसराय से दी. वर्ष 1980 में उन्होंने जीडी कॉलेज, बेगूसराय से इंटरमीडिएट किया.
सुरेंद्र मेहता का राजनीतिक करियर (Surendra Mehta Political Career)
सुरेंद्र मेहता बिहार भाजपा के ऐसे नेता हैं, जो अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. भाजपा के टिकट पर तीन बार जीतकर विधायक बनने वाले मेहता राज्य की नीतीश कुमार सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं. तीन बार विधायक और दो बार राज्य में मंत्री रहते हुए भी मेहता साधारण से घर में रहते हैं और गांव के मंदिर में भोले बाबा की सेवा करते हैं. स्थानीय लोग उन्हें पुजारी के नाम से ज्यादा जानते हैं. देश में ऐसे नेता कम हैं, जो राजनीति में इतने समय से सक्रिय रहकर व बड़े पद पाकर भी अपनी जिंदगी को इतने सादगी तरह से जी रहे हो. हाँ, मंत्री जी गाड़ी के थोड़े शौक़ीन हैं. उनके पास टाटा सफारी, फॉरच्यूनर जैसी गाड़ियां अवश्य देखने को मिल जाती हैं.
सुरेंद्र मेहता की राजनीति कॉलेज लाइफ में ही शुरू हो गई थी. कॉलेज से इंटरमीडिए की पढाई करते हुए में ही वे छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए थे. बेगूसराय से पढाई करते हुए वे सीपीआई से जुड़ गए. शुरुआत में, उन्होंने प्रखंड स्तर की राजनीति में भाग लिया और वर्ष 2001 में तेघड़ा प्रखंड से जिला परिषद के सदस्य चुने गए. बाद में, 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. इसी के बाद पार्टी ने उन्हें पहली बार बरौनी विधानसभा सीट से टिकट दिया, हालांकि इस चुनाव में उनकी बहुत कम अंतर से पराजय हो गई. उन्हें सीपीआई के राजेंद्र प्रसाद सिंह ने 4,957 वोटों के अंतर से पराजित किया.
बाद में, भाजपा ने उन्हें 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में बेगुसराय से टिकट दिया. बेगूसराय, बरौनी के पास स्थित हैं और यह बरौनी का जिला मुख्यालय भी हैं. इस चुनाव में पहली बार मेहता की जीत हुई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एलजेपी के उपेंद्र प्रसाद सिंह को 19,618 वोटों से हराया. पर उनकी जीत का सिलसिला अगले चुनाव में कायम नहीं रह सका. 2015 में भी भाजपा ने उन्हें बेगुसराय से अपना उम्मीदवार बनाया था पर इस बार वे कांग्रेस के अमिता भूषण से 16,531 वोटों से हार गए.
पिछली बार की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2020 के बिहार चुनाव में बेगूसराय से टिकट न देकर बछवारा से टिकट दिया और इस बार वे जीत गए. 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने बछवारा से सीपीआई के अवधेश राय को 484 वोटों से पराजित करके जीत हासिल की. बाद में, उन्हें 15 मार्च 2024 को नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और उन्हें खेल मंत्री बनाया गया.
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर से बछवारा से अपना उम्मीदवार बनाया है और इस बार फिर से उनकी जीत हुई. इस जीत के साथ वे बिहार के तीन बार के विधायक बन गए. इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें कुल 100,343 मत पड़े जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास को 84,502 मत पड़े. इस तरह सुरेंद्र मेहता ने कांग्रेस उम्मीदवार को 15,841 के भारी मतों के अंतर से पराजित किया और बछवारा विधानसभा सीट जीत लिया. इस बार उनके जीत का अंतर अधिक रहा. बाद में, उन्हें राज्य में दूसरी बार मंत्री बनाया गया.
वर्तमान में, सुरेंद्र मेहता बिहार की नीतीश कुमार सरकार में ‘डेयरी मत्स्य पालन और पशु संसाधन मंत्री’ है.
सुरेंद्र मेहता की संपत्ति (Surendra Mehta Property)
2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सुरेंद्र मेहता की कुल संपत्ति 97 लाख रूपये है जबकि उनपर 9 लाख रूपये का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको बिहार में डेयरी मत्स्य पालन और पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता की जीवनी (Surendra Mehta Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























