अब कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने पार्टी से निष्कासित होने के बाद जॉइन की शिवसेना

efc80d67 d7ec 4066 a8ed 904ac93be1ce
efc80d67 d7ec 4066 a8ed 904ac93be1ce

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे संजय निरुपम आज अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में हुए शामिल, महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग के मुद्दे पर निरुपम ने कांग्रेस पर लगाए थे कई बड़े आरोप, माना जा रहा था कि संजय निरुपम कांग्रेस छोड़ने के बाद मुम्बई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, लेकिन निरुपम आज हुए शिवशेना शिंदे गुट में शामिल, शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे गुट ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को उतारा है मैदान में, जबकि इस सीट से खुद संजय निरुपम लड़ना चाहते थे चुनाव, इसके बाद संजय निरुपम ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर खड़े किए थे गंभीर सवाल, कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी के समक्ष नतमस्तक होने का लगाया था आरोप, इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संजय निरुपम को 6 सालों के लिए पार्टी से कर दिया था निष्कासित, एकनाथ शिंदे की शिवसेना मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से विधायक रविन्द्र वायकर को दे चुकी है टिकट, इसी लोकसभा सीट पर विवाद के कारण संजय निरुपम ने कांग्रेस आलाकमान के प्रति दिखाए थे बगावती तेवर, निरुपम ने कुछ दिनों पहले इसी मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने का किया था दावा

Google search engine