Nishikant Dubey Latest News – निशिकांत दुबे भारतीय जनता पार्ट के वरिष्ठ नेता व गोड्डा लोकसभा से सांसद है. वह यहां से पिछले डेढ़ दशक से सांसद है. निशिकांत दुबे बहुत कम आयु से ही संघ से जुड़ गए थे और फिर इसी के बाद उनकी राजनैतिक यात्रा शुरू हो गयी. राजनीति में आने के साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षा भी प्राप्त की है. डॉ निशिकांत दुबे डॉक्टरेड है. उन्होंने मैनेजमेंट में पीएचडी की है. उनके कौशल को देखते हुए मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेशो में भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में उन्हें भी विशेष रूप से शामिल किया है और भाजपा की ओर उन्हें भी विदेश में भेजा ग या है. वे जिस डेलिगेशन का हिस्सा है, वह डेलिगेशन सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया का दौरा कर रहा है. मोदी सरकार द्वारा भेजे गए इन प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य संबंधित देशों में पाकिस्तान के करतूतों को उजागर करेंगे और यह बताने की कोशिश करेंगे कि पाकिस्तान क्षेत्र में लगातार अशांति पैदा कर रहा है, जिससे कारण भारत को लंबे समय से आतंकवाद की पीड़ा झेलना पड़ रहा है. इस तरह डेलिगेशन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है क्योकि उनपर स्पष्ट शब्दों में भारत के पक्ष को रखने की जिम्मेदारी है. इस लेख में हम आपको भाजपा नेता और सांसद निशिकांत दुबे की जीवनी (Nishikant Dubey Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
निशिकांत दुबे की जीवनी (Nishikant Dubey Biography in Hindi)
पूरा नाम | निशिकांत दुबे |
उम्र | 56 साल |
जन्म तारीख | 28 जनवरी 1969 |
जन्म स्थान | बिहार के भागलपुर |
शिक्षा | एमबीए, पीएचडी |
कॉलेज | प्रताप विश्वविद्यालय |
वर्तमान पद | गोड्डा से सांसद |
व्यवसाय | राजनेता |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | राधेश्याम दुबे |
माता का नाम | वीना देवी |
पत्नी का नाम | अनामिका गौतम |
बच्चे | दो बेटे |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | 276 शिवधाम आर के मिशन रोड विलियम्स टाउन देवघर झारखंड |
वर्तमान पता | बंगला नंबर 3, सफदरजंग लेन, नई दिल्ली |
फोन नंबर | 9868147037, (011) 23016865 |
ईमेल | nishikant[dot]dubey[at]mpls[dot]sansad[dot]in |
निशिकांत दुबे का जन्म और परिवार (Nishikant Dubey Birth & Family)
निशिकांत दुबे का जन्म 28 जनवरी 1969 को बिहार के भागलपुर में हुआ था. निशिकांत दुबे के पिता का नाम राधेश्याम दुबे है जबकि उनकी माता का नाम वीना देवी है. निशिकांत दुबे का विवाह 15 अप्रैल 2000 को अनामिका गौतम से हुआ है. उनके दो बेटे है. निशिकांत दुबे हिन्दू है और जाति से ब्राह्मण है. निशिकांत दुबे पर 8 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
निशिकांत दुबे की शिक्षा (Nishikant Dubey Education)
निशिकांत दुबे ने मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर से उच्च शिक्षा ली है. उन्होने एमबीए, पीएचडी भी की है.
निशिकांत दुबे का राजनीतिक करियर (Nishikant Dubey Political Career)
निशिकांत दुबे राजनीति में बहुत कम आयु में आ गए थे. उनके चाचा जनसंघ के ज़माने में पार्टी के सक्रिय नेता हुआ करते थे और फिर इसी कारण निशिकांत पहले संघ से और फिर बाद में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए. हालांकि संघ में शामिल होने के साथ ही निशिकांत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी कुछ समय रह चुके है और छात्र राजनीति में अपनी मौजूदगी उपस्थित करा चुके है. बाद में वे पढाई के बाद कुछ समय के लिए कॉपोरेट में रहे और उसमें अपना करियर बनाने की कोशिश की पर बाद में उन्होंने राजनीति में ही आना उचित समझा. इस तरह राजनीति में उनका आगमन 2009 में हुआ. इसी वर्ष उन्होंने आम चुनाव में भाग लिया. इस तरह निशिकांत ने पहली बार 15वीं लोकसभा के लिए झारखंड के गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और अपने पहले ही प्रयास में उन्हें जीत हासिल हुई. हालांकि उस समय देश में कोई मोदी लहर नहीं थी क्योकि उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात में मुख्यमंत्री हुआ करते थे और राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें कम लोग ही जानते थे. इसलिए निशिकांत दुबे तब स्वयं के बल पर व पार्टी के प्रभाव से जीत दर्ज पाएं थे क्योकि उससे पहले गोड्डा से कांग्रेस का मुस्लिम सांसद था.
इसके बाद निशिकांत ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और राजनीति में लगातार जीत दर्ज करते रहे. अर्थात निशिकांत दुबे तब से लेकर विगत के लोकसभा चुनाव में लगातार चार बार गोड्डा सीट से जीत चुके है. उन्होंने लगातार गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र चार बार जीत दर्ज की है. निशिकांत दुबे गोड्डा लोकसभा सीट से 2009, 2014, 2019 और 2024 में सांसद चुने गए है. इस तरह निशिकांत 15वीं, 16वीं, 17वीं और 18वीं लोकसभा में सांसद चुनकर आ चुके है.
इस तरह निशिकांत दुबे भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओ में शामिल है जिन्होंने आज तक कभी भी पराजय नहीं देखी है और चुनाव में खड़े होने पर सदैव कमल खिलाया है अर्थात विजयश्री ही पायी है.
वर्तमान में, निशिकांत दुबे गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है.
निशिकांत दुबे की संपत्ति (Nishikant Dubey Net Worth)
18वीं लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार निशिकांत दुबे की कुल संपत्ति 74.69 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 8.28 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.
इस लेख में हमने आपको सांसद निशिकांत दुबे की जीवनी (Nishikant Dubey Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- शांतनु ठाकुर की जीवनी
- अजय टम्टा की जीवनी
- संजय सेठ की जीवनी
- लवली आनंद की जीवनी
- राजीव प्रताप रूडी की जीवनी
- जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की जीवनी
- संजय कुमार झा की जीवनी
- शाम्भवी चौधरी की जीवनी