संजय कुमार झा की जीवनी | Sanjay Kumar Jha Biography in Hindi

sanjay kumar jha biography in hindi
sanjay kumar jha biography in hindi

Sanjay Kumar Jha Latest News – संजय कुमार झा जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद है. उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष करीबी व विश्वासपात्र माना जाता है. इसी कारण उन्हें जनता के बीच प्रत्यक्ष रूप से गए बिना ही यानि बिहार विधान परिषद मनोनीत करके राज्य में तीन बार बिहार सरकार के कैबिनेट में शामिल किया गया. जबकि बाद में उन्हें राज्यसभा के लिये मनोनीत निर्विरोध चुन लिया गया. अब जब मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल साझेदार देशो में भेजने का निर्णय लिया है तो उन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में सदस्यों में तौर पर जेडीयू की ओर से जो सांसद इसमें भाग ले रहे है, वे संजय कुमार झा है. इस लेख में हम आपको बिहार से जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा की जीवनी (Sanjay Kumar Jha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

संजय कुमार झा की जीवनी (Sanjay Kumar Jha Biography in Hindi)

पूरा नाम संजय कुमार झा
उम्र 57  साल
जन्म तारीख 01 दिसंबर 1967
जन्म स्थान बिहार के मधुबनी
शिक्षा एम.ए.
कॉलेज डीडीयू विश्वविद्यालय
वर्तमान पद बिहार से राज्यसभा सांसद
व्यवसाय कृषक एवं प्रकाशक
राजनीतिक दल जनता दल (यूनाइटेड)
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम जीवछ झा
माता का नाम चंद्रिका देवी
पत्नी का नाम एनाक्षी झा
बच्चे एक बेटे तो दो बेटियाँ
बेटें का नाम
बेटी का नाम
स्थाई पता ग्राम-अररिया, पोस्ट-तुलापतिगंज, थाना-झंझारपुर, जिला-मधुबनी
वर्तमान पता बंगला नंबर 2, तुगलक लेन, नई दिल्ली
फोन नंबर 9811029064
ईमेल sanjaykjha[dot]mprs[at]sansad[dot]nic[dot]in

संजय कुमार झा का जन्म और परिवार (Sanjay Kumar Jha Birth & Family)

संजय कुमार झा का जन्म 1 दिसंबर 1967 को बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम गांव में हुआ. संजय कुमार झा को संजय झा के नाम से भी जाना जाता है.

संजय कुमार झा के पिता का नाम स्वर्गीय जीवछ झा है जबकि उनकी माता का नाम श्रीमती चंद्रिका देवी है.

संजय झा का विवाह 3 जून 1993 को श्रीमती एनाक्षी झा से हुआ है. उनके तीन बच्चे हैं. उन्हें एक लड़का है और दो बेटी है. संजय कुमार झा हिन्दू है और जाति से ब्राह्मण है. संजय कुमार झा पर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

संजय कुमार झा की शिक्षा (Sanjay Kumar Jha Education)

संजय कुमार झा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से स्नातकोत्तर (एम.ए) किया है.

संजय कुमार झा का राजनीतिक करियर (Sanjay Kumar Jha Political Career)

संजय कुमार झा का राजनीतिक करियर 2004 से शुरू हुआ. इसी के दो वर्ष बाद यानि 2006 में उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया. वह 2012 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहें. इसके बाद संजय झा पुनः 2019 में एक बार फिर से बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किये गए. फिर इसी के बाद उन्हें फिर बिहार की नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया. उन्होंने बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री की जिम्मेदारी तीन बार संभाली. पहली बार वह 2 जून 2019 से 16 नवंबर 2020 तक मंत्री रहे फिर दूसरी बार 9 फरवरी 2021 से 9 अगस्त 2022 तक और फिर तीसरी बार 16 अगस्त 2022 से 28 जनवरी 2024 तक. संजय झा नीतीश कुमार के खास आदमी माने जाते है. इसी कारण उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य होने के बाद भी तीन बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया.

संजय झा का बिहार विधान परिषद का कार्यकाल 2025 में पूरा होने वाला था पर उससे पहले ही पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया. फरवरी 2024 में उन्हें बिहार से राज्य सभा के लिए जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर बशिष्ठ नारायण सिंह के स्थान निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुन लिया गया. इसी के बाद वह अब केंद्र की राजनीति में आ गए. इसके साथ ही वह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव हैं.

वर्तमान में, संजय कुमार झा बिहार से जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सांसद है.

ऑपरेशन सिंदूर का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में

पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री है. वह दशकों से भारत में आतंकवादी भेजता रहा है. पहलगाम में भीषण आतंकवादी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार के निर्देश पर सेना ने पाकिस्तान व पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बैठे आतंकवादियों की सफाया के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया. अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार ने एक कूटनीतिक पहल की. इसके अंतर्गत केंद्र सरकार 23 मई से प्रमुख वैश्विक राजधानियों में विशेषकर साझेदार देशो में संसद सदस्य के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने जा रही है. इसका उद्देश्य पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट मोर्चा पेश करना है. इसी प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों में एक नाम जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा का भी है. इन प्रतिनिधिमंडलों के द्वारा भारत सरकार अपने दृषिकोण को साझेदार देशो के बीच रखने जा रही है. संजय झा जिन देशो का दौरा करने जा रहे है, वे देश है, इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर.

संजय कुमार झा की संपत्ति (Sanjay Kumar Jha Net Worth)

राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार संजय कुमार झा की कुल संपत्ति 22.69 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 30 लाख रूपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा की जीवनी (Sanjay Kumar Jha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

Google search engine