जग्गेश की जीवनी (Jaggesh Biography in Hindi)
Jaggesh Latest News - जग्गेश कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद और कन्नड़ फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता हैं. अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जग्गेश कन्नड़ सिनेमा में ‘नवरस नायक’ के नाम से भी जाने जाते हैं. फिल्मों में पहचान बनाने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा. पहले वे कर्नाटक के विधायक चुने गए और फिर उसके बाद विधान परिषद के सदस्य. वर्ष 2022 में बीजेपी ने उन्हें कर्नाटक से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे संसद के उच्च सदन, राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. इस लेख में हम आपको बीजेपी के राज्यसभा सांसद व कन्नड़ फिल्म उद्योग के विख्यात अभिनेता जग्गेश के जीवन परिचय (Jaggesh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
जग्गेश जन्म और परिवार (Jaggesh Birth & Family)
जग्गेश (Jaggesh) का जन्म 17 मार्च 1963 को कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था. उनके पिता का नाम शिवलिंगप्पा (Shri Shivalingappa) और माता का नाम नंजम्मा (Shrimati Nanjamma) है. उनका विवाह 22 मार्च 1984 को परिमाला (Shrimati Parimala) से हुआ था. उनके दो बेटे हैं. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी 'अलमिरैप न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी' की संस्थापक, 'पोषण विशेषज्ञ और स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रशिक्षक' हैं.
जग्गेश पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : नं. 106/58, 10वीं मेन, 12वीं क्रॉस, मल्लेश्वरम, बेंगलुरु - 560003 (कर्नाटक)
दूरभाष: 080-23366939, 080-29905464
वर्तमान पता : सी-204, स्वर्ण जयंती सदन, डॉ. बिशंभर दास मार्ग, नई दिल्ली-110001
दूरभाष- 9013548005, 9019934069, 23311771
जग्गेश की शिक्षा (Jaggesh Education)
जग्गेश 12वीं उत्तीर्ण हैं. उन्होंने पीयूसी (प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स), बी.एससी. शेषाद्रिपुरम और विवेकानन्द डिग्री कॉलेज, कर्नाटक से पढ़ाई की है. आगे उन्होंने बीएससी में दाखिला लिए जो अधूरी रह गई.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
जग्गेश का शुरुआती जीवन (Jaggesh Early life)
जग्गेश ने राजनीति में आने से पहले कन्नड़ फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सहायक भूमिकाओं से की. लगभग 10 वर्षों तक सहायक भूमिकाएँ निभाने के बाद, उन्हें उपेंद्र द्वारा निर्देशित पहली फिल्म थार्ले नान मागा (1993) में मुख्य भूमिका मिली. उनकी पहली बड़ी हिट फिल्म भंडा नन्ना गंडा थी. 40 वर्षों के अपने करियर में उन्होंने लगभग 150 फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें सुपर नन्ना मागा, सर्वर सोमन्ना, बेवु बेला, माता, एड्डेलु मंजुनाथा, वास्तु प्रकारा और नीर डोसे जैसी उल्लेखनीय फिल्में शामिल हैं. अपने हाव-भाव और हास्य अभिनय के लिए उन्हें कन्नड़ सिनेमा के 'नवरसा नायक' के रूप में जाना जाता है. उन्होंने गुरु और मेलकोटे मंजा नामक दो फिल्मों का निर्देशन भी किया है.
जग्गेश राजनीतिक करियर (Jaggesh Political Career)
कन्नड़ फिल्मों में पहचान बनाने वाले जग्गेश ने वर्ष 2008 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में तुरुवेकेरे सीट (Turuvekere Assembly constituency) से जीत हासिल की और विधायक बने. बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. वर्ष 2009 में उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वर्ष 2010 में वे कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य बने और फरवरी 2016 तक इस पद पर रहे. इस दौरान उन्होंने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया.
वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने जग्गेश को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. जुलाई 2022 में वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और 1 जुलाई 2022 से उनका कार्यकाल शुरू हुआ. इसके साथ ही उन्होंने संसद के उच्च सदन में प्रवेश किया. राज्यसभा सांसद के रूप में जग्गेश को विभिन्न संसदीय समितियों में भी जिम्मेदारी मिली है. सितंबर 2022 से जून 2024 तक वे संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य रहे. सितंबर 2024 से वे परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी समिति तथा अक्टूबर 2024 से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य हैं. वही फरवरी 2026 से वे भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं. वर्तमान में, जग्गेश कर्नाटक से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं. उनका मौजूदा कार्यकाल जुलाई 2022 से जून 2028 तक निर्धारित है.
जग्गेश की संपत्ति (Jaggesh Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार जग्गेश की कुल संपत्ति 22.81 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 2.95 करोड़ रुपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको जग्गेश जीवनी (Jaggesh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












