PoliTalks News
बायोग्राफी

वी शिवदासन की जीवनी | V. Sivadasan Biography in Hindi

24 अक्टूबर 2026
साझा करें:
वी शिवदासन की जीवनी | V. Sivadasan Biography in Hindi

V. Sivadasan Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको वी शिवदासन जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


वी शिवदासन की जीवनी (V. Sivadasan Biography in Hindi)

V. Sivadasan Latest News  - डॉ. वी. शिवदासन केरल से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई(एम) के राज्यसभा सांसद हैं. छात्र राजनीति के माध्यम से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले शिवदासन केरल सीपीआई के जाने-माने नेता माने जाते है. उन्होंने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ निभाईं. छात्र संगठन में काम करते हुए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुँचे. इसके बाद उन्होंने सीपीआई(एम) में सक्रिय भूमिका निभाई. अप्रैल 2021 में पार्टी ने उन्हें केरल से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन पहुँचे. इस लेख में हम आपको वी शिवदासन के जीवन परिचय (V. Sivadasan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

वी शिवदासन जन्म और परिवार (V. Sivadasan Birth & Family)

डॉ. वी. शिवदासन (Dr. V. Sivadasan) का जन्म 4 मई 1979 को केरल के कन्नूर जिले के विलक्कोड में हुआ था. उनके पिता का नाम के. नारायणन नांबियार (K. Narayanan Nambiar) और माता का नाम वेल्लुवा माधवी अम्मा (Velluva Madhavi Amma) है. शिवदासन के पिता के. नारायणन एक भारतीय फिल्म निर्देशक, संपादक और कला निर्देशक हैं जिन्होंने मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा में काम किया है. वर्ष 1953 में अपनी शुरुआत के बाद से, उन्होंने मलयालम और तमिल भाषाओं में 200 से अधिक फिल्मों का संपादन किया है.

डॉ. वी. शिवदासन का विवाह श्रीमती शाहना वल्सन (Shrimati Shahna Valsan) से हुआ है. उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी पेशे से एक शिक्षिका हैं. 

उनपर 5 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2021)

स्थायी पता : वेल्लुवा हाउस, विलाक्कोडे पीओ मुजक्कुन्नु, कन्नूर- 670703

दूरभाष- {0490}2998844,

मोबाइल: 9447320820

वर्तमान पता : 138, साउथ एवेन्यू, नई दिल्ली 110001

दूरभाष: 9447320820

वी शिवदासन की शिक्षा (V. Sivadasan Education)

डॉ. वी. शिवदासन ने इतिहास में बीए की पढ़ाई पीआरएनएसएस कॉलेज, मट्टन्नूर से की. इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट ब्रेनन कॉलेज, थालास्सेरी से इतिहास में स्नातकोत्तर (एमए) की डिग्री हासिल की. उन्होंने कन्नूर विश्वविद्यालय से इतिहास में पीएचडी की. इसके बाद वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के सेंटर फॉर इनफॉर्मल सेक्टर एंड लेबर स्टडीज में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो भी रहे.  

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

वी शिवदासन राजनीतिक करियर (V. Sivadasan Political Career)

डॉ. वी. शिवदासन का राजनीतिक सफर छात्र संगठन बालसंघम से शुरू हुआ. इसके बाद वे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से जुड़ गए. छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने संगठन की स्थानीय और जिला इकाइयों में विभिन्न पदों पर काम किया. वर्ष 2006 में वे कन्नूर विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष बने. इसी वर्ष उन्हें एसएफआई की केरल राज्य इकाई का उपाध्यक्ष चुना गया. बाद में उन्होंने राज्य संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया. 

2008 तक, वी. शिवदासन ने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अखिल भारतीय संयुक्त सचिव बनकर राष्ट्रीय छात्र राजनीति में प्रवेश किया. वर्ष 2008 तक वे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अखिल भारतीय संयुक्त सचिव बन गए और फिर इसी के बाद उन्होंने राष्ट्रीय छात्र राजनीति में प्रवेश किया. इसी क्रम में वर्ष 2012 में वे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. इसके बाद वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई(एम) की केरल राज्य समिति के सदस्य बने. 

राजनीति के साथ-साथ उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारी भी निभाई. वर्ष 2016 से 2021 तक वे केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के स्वतंत्र निदेशक रहे. इस दौरान उन्हें राज्य के बिजली क्षेत्र से जुड़े प्रशासनिक कामकाज किया. अप्रैल 2021 में सीपीआई(एम) ने डॉ. वी. शिवदासन को केरल से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया. वे निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन पहुँचे और 24 अप्रैल 2021 से उनका कार्यकाल शुरू हुआ. इस तरह छात्र राजनीति से आगे बढ़ते हुए उन्होंने राष्ट्रीय संसदीय राजनीति में अपनी जगह बनाई. 

राज्यसभा में उन्होंने विभिन्न संसदीय समितियों में जिम्मेदारियाँ निभाईं. वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस संबंधी समिति, अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे हैं. अगस्त 2024 से सितंबर 2026 तक उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति में भी काम किया. फरवरी 2022 से वे कॉयर बोर्ड (Member, Coir Board) के सदस्य हैं. फरवरी 2026 में उन्हें भारत-ब्राजील संसदीय मैत्री समूह का सदस्य बनाया गया. वर्तमान में डॉ. वी. शिवदासन केरल से सीपीआई(एम) के राज्यसभा सांसद हैं. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका यह कार्यकाल अप्रैल 2027 तक है.

वी शिवदासन की संपत्ति (V. Sivadasan Property)

2021 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार वी शिवदासन की कुल संपत्ति 20.80 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर 8.80 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको वी शिवदासन जीवनी (V. Sivadasan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



PoliTalks News - Authoritative News Portal