बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह के खिलाफ की बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना के आरोप में अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता की रद्द, इसके साथ ही विधान परिषद चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने का भी अनंत सिंह पर लगा आरोप, वही जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी की सिफारिश, वहीं दूसरी ओर अनंत सिंह की पत्नी और मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी पर भी पार्टी ने गिराई गाज, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में नीलम देवी को छह साल के लिए जेडीयू से किया निष्कासित, पार्टी ने दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का आदेश तत्काल प्रभाव से किया लागू, ऐसे में बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ एक साथ हुई इस बड़ी कार्रवाई को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, जल्द ही इस मामले में अनंत सिंह का आ सकता है बयान
बिहार की सियासत में बड़ा धमाका! अनंत सिंह की JDU से छुट्टी, पत्नी नीलम देवी भी निष्कासित

Anant Singh Expelled: अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी JDU से बाहर, विधायकी पर भी संकट









