AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पीस बॉन्ड साइन नहीं करने पर अडी, दिल्ली हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद नेहा ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा- न तो वह और न ही उनका छात्र संगठन दिल्ली पुलिस द्वारा मांगे गए ‘पीस बॉन्ड’ पर करेगा साइन, वो इस नोटिस को आगे देंगी चुनौती, पीस बॉन्ड छीन रहा है उनके संवैधानिक अधिकार को, इसलिए उसे साइन नहीं करेंगी, देश में कहीं भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के दौरान लोगों को रोकने के लिए इस पीस बॉन्ड का किया जाएगा इस्तेमाल, जब इस डेमोक्रेसी में हमारे वोट देने का छीन लिया गया अधिकार, तो हम सड़कों पर उतर आए, आपने वो सारे प्रदर्शन देखे, आपने देखा कि नारे लगाने और बैनर लेकर चलने के अलावा लोगों ने ऐसा कुछ नहीं किया जिसे कहा जा सके अलोकतांत्रिक, जो भी प्रदर्शन और मार्च हुए, वे सभी थे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण, अगर इस पूरे प्रोसेस के दौरान हमने कहीं भी हिंसा देखी, तो वह थी पुलिस की तरफ से, प्रदर्शन को संभालने के लिए तैनात सिक्योरिटी वालों ने उन्हें मैनेज करने और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के बजाय लाठियों और डंडों का किया इस्तेमाल, महिलाओं के फाड़े गए कपड़े, आप पत्रकार और मीडिया के लोग भी इस पूरे प्रोसेस के दौरान पुलिस और दूसरे सिक्योरिटी वालों के हाथों हुई हिंसा से अच्छी तरह हैं वाकिफ, नेहा को गत 16 अक्टूबर को सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान लिया गया था हिरासत में, हिरासत में लिए जाने के बाद नेहा को मिला था एक नोटिस, जिसमें जांच के दौरान शांति बनाए रखने के लिए एक जमानतदार के साथ 10,000 रुपये का ‘पर्सनल बॉन्ड’ भरने को कहा गया था, नेहा ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के इस नोटिस को दिल्ली हाईकोर्ट में दी थी चुनौती, जिसे बीते दिन दिल्ली हाईकोर्ट ने किया था खारिज
हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नहीं झुकीं नेहा बोरा! पीस बॉन्ड पर साइन से इनकार, आगे देंगी चुनौती

Neha Bora I Aisa I Aisa Protest I Gyanesh Kumar I Cec I Eci I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I









