जम्मू-कश्मीर से बडी खबर, नेशनल कॉफ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का एक विवादित बयान आया सामने, फारूक अब्दुल्ला ने आज बारामुला में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा- कश्मीरी इसलिए बचे हुए हैं क्योंकि पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाता रहता है यह मुद्दा, वरना उनके प्रति भारत के इरादे नहीं हैं ठीक, जब तक आप खड़े नहीं होते अपने पैरों पर, तब तक आपको नहीं मिलेगा कभी सम्मान, मेरी यह बात याद रखना, अगर आप अपने पैरों पर होना चाहते हैं खड़े, तो सबसे पहले अपने ईश्वर को याद करें और उनके दिखाए रास्ते पर चलें, यही है असली शक्ति, इसके अलावा नहीं है कोई और शक्ति, बहुत से लोग आए और चले गए, हमने राजनीति में देखा है ऐसे बड़े-बड़े दिग्गजों को जिन्होंने हम पर जुल्म किए, याद रखें जब तक आप एकजुट नहीं होंगे, तब तक आप नहीं कर पाएंगे कुछ भी हासिल, हमारे बच्चे नहीं जानते किसी इतिहास को, पूछिए कि हम कहां थे और यहां तक कैसे पहुंचे, आज हमारे बच्चे मोबाइल लेकर घूम रहे हैं लेकिन मां-बाप को पता नहीं कि वह क्या कर रहे हैं, जम्मू में NC, कांग्रेस और BJP जबकि कश्मीर में कितनी पार्टियां खड़ी की गईं? हर घर में पार्टी खड़ी की गई. बस पैसा आता है और वह अपना ईमान बेचने के लिए हैं तैयार, भारत के बाकी हिस्सों में है जहां भाजपा की सरकार, क्या आप देख रहे हैं कि कैसे लोगों की उजाड़ी जा रही हैं बस्तियां, उनके घरों पर चलाए जा रहे हैं बुलडोज़र और उनकी दुकानें तोड़ी जा रही हैं? उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए जारी रखेगी संघर्ष, अपने अधिकारों की मांग करना नहीं है देश के खिलाफ
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान- ‘पाकिस्तान उठाता है कश्मीर का मुद्दा, इसलिए बचे हुए हैं कश्मीरी’

Farooq Abdullah I Jammu Kasmir I National Confrence I Jammu Kashmir Politics I Political News I PolitalksNews I Political Drama I Breaking News I Big Breaking I









