कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़ी बड़ी खबर, सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम के बाद एक्स पर भी बनाया अकाउंट, सोनिया गांधी अपनी आने वाली आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' में राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी और जिंदगी के अनछुए किस्सों का करेंगी खुलासा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पहली पोस्ट साझा करते हुए सोनिया गांधी ने करीब दो मिनट का वीडियो किया जारी, जिसमें उन्होंने राजीव गांधी से पहली मुलाकात और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को किया याद, सोनिया गांधी ने बताया कि साल 1965 में इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान एक कॉमन फ्रेंड ने उनकी मुलाकात राजीव गांधी से करवाई थी, दोनों पहली बार 'वर्सिटी' नाम के एक ग्रीक रेस्टोरेंट में मिले थे, सोनिया गांधी ने कहा- उस दौर में इंग्लैंड में अपनी पसंद का इटैलियन खाना ढूंढना मुश्किल था, इसी तलाश में वह उस रेस्टोरेंट तक पहुंची थीं, जहां उनकी मुलाकात हुई राजीव गांधी से, वही सोनिया गांधी ने राजीव गांधी को बेहद खूबसूरत और सौम्य स्वभाव का इंसान बताते हुए कहा- पहली मुलाकात में ही उन्हें महसूस हो गया था कि राजीव ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ वह अपनी जिंदगी बिताना चाहेंगी, बाद में उन्हें पता चला कि राजीव गांधी भी उनके लिए ऐसा ही करते थे महसूस, दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और 25 फरवरी 1968 को दोनों ने कर ली शादी, इसके साथ ही सोनिया गांधी ने वीडियो में राजीव गांधी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं और कहा कि दोनों ने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक खूबसूरत दुनिया बनाई थी, सोनिया गांधी की 544 पन्नों की आत्मकथा 10 नवंबर को होगी रिलीज, जिसमें इटली में उनके बचपन, राजीव गांधी से प्रेम और शादी, भारत आने के बाद के अनुभवों, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या से मिले गहरे सदमे, राजनीति में उनके प्रवेश और कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उनके लंबे सफर का होगा जिक्र, हाल ही में इंस्टाग्राम पर भी डेब्यू करते हुए सोनिया गांधी ने अपनी किताब की पहली झलक की थी साझा, उनकी यह आत्मकथा निजी जिंदगी के साथ-साथ देश की राजनीति से जुड़े कई अहम घटनाक्रमों पर भी डालेगी प्रकाश
'राजीव गांधी से पहली मुलाकात में ही मुझे हो गया था...' -सोनिया गांधी ने यूँ सुनाई अपनी प्रेम कहानी

Sonia Gandhi, Rajiv Gandhi, Sonia Gandhi Love Story, Rajiv Gandhi Love Story, Sonia Gandhi Memoir, Belonging A Journey of Love









