Jagdish Vishwakarma Latest News – जगदीश विश्वकर्मा गुजरात भाजपा के अध्यक्ष चुने गए है. पेशे से व्यवसायी रहे जगदीश विश्वकर्मा राजनीति में तीन दशक से है. वे गुजरात के निकोल विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार के विधायक है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सबसे ख़ास कहे जाने वाले विश्वकर्मा जिस क्षेत्र से विधायक है, गुजरात का वह क्षेत्र पाटीदारों के दबदबे वाला माना जाता है और 2015 के आरक्षण आंदोलन के समय हिंसक विरोध प्रदर्शनों का केंद्र भी यही क्षेत्र रहा था. इसलिए भाजपा विश्वकर्मा को राज्य का कमान देकर दूर की सोच रही है. इस लेख में हम आपको गुजरात भाजपा के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की जीवनी (Jagdish Vishwakarma Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
जगदीश विश्वकर्मा की जीवनी (Jagdish Vishwakarma Biography in Hindi)
| पूरा नाम | जगदीश ईश्वरभाई विश्वकर्मा |
| उम्र | 52 साल |
| जन्म तारीख | 12 अगस्त 1973 |
| जन्म स्थान | अहमदाबाद |
| शिक्षा | बीए |
| कॉलेज | गुजरात विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | गुजरात भाजपा के अध्यक्ष |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भाजपा |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | ईश्वरभाई विश्वकर्मा |
| माता का नाम | – |
| पत्नी का नाम | अल्काबेन पांचाल |
| बेटें का नाम | एक बेटा |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
जगदीश विश्वकर्मा का जन्म और परिवार (Jagdish Vishwakarma Birth & Family)
विश्वकर्मा का जन्म 12 अगस्त 1973 को अहमदाबाद के थक्करबापानगर में हुआ था. जगदीश विश्वकर्मा के पिता का नाम ईश्वरभाई विश्वकर्मा है. जगदीश विश्वकर्मा का विवाह अल्काबेन पांचाल से हुआ है. उनकी पत्नी गृहणी है. उनका एक बेटा है. जगदीश विश्वकर्मा हिन्दू है और जाति से पंचाल (ओबीसी) समुदाय से है. जगदीश विश्वकर्मा पर कोई आपराधिक मामला नहीं है.
जगदीश विश्वकर्मा की शिक्षा (Jagdish Vishwakarma Education)
जगदीश विश्वकर्मा ने गुजरात विश्वविद्यालय से बीए के साथ मार्केटिंग की पढाई की है.
जगदीश विश्वकर्मा का शुरूआती जीवन
पढाई के बाद जगदीश विश्वकर्मा काम में लग गए. गुजरात कपड़ा उद्योग के लिए जाना जाता है और जगदीश भी इसी क्षेत्र में स्वयं का व्यवसाय करते है. उनका व्यापार कपड़ा मशीनरी (टेक्सटस्टाइल मशीनरी विनिर्माण) के क्षेत्र में है.
जगदीश विश्वकर्मा का राजनीतिक करियर (Jagdish Vishwakarma Political Career)
जगदीश विश्वकर्मा का राजनीतिक करियर तीन दशक पहले शुरू हुआ. पहली बार वे 1998 में ठक्करबापानगर में बूथ प्रभारी के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की. विश्वकर्मा वर्ष 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘निकोल निर्वाचन क्षेत्र’ से विधायक चुने गए जबकि वर्ष 2013 में भारतीय जनता पार्टी, गुजरात के उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक बनाये गए. फिर इसी के बाद, उन्हें कर्णावती भाजपा अहमदाबाद नगर के अध्यक्ष बना दिया गया.
विश्वकर्मा 2012 की जीत को कायम रखते हुए गुजरात के निकोल विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीतते आ रहे है. वे 2012, 2017 और 2022 में यहाँ से जीतकर विधायक बने. वर्तमान में, भी वे यही से विधायक है. इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने 55,198 मतों से विजयी होकर 15वीं गुजरात विधानसभा पहुंचे. इस तरह निकोल निर्वाचन क्षेत्र से जगदीश विश्वकर्मा की यह लगातार तीसरी जीत है.
20 अगस्त 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल द्वारा जगदीश विश्वकर्मा को राज्य मंत्री, सड़क और भवन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उनके पास सहकारिता, नमक उद्योग, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, तथा प्रोटोकॉल (राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार) विभाग है. इसके अलावे राज्य मंत्री के रूप में उनके पास सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, कुटीर, खादी एवं ग्रामीण उद्योग, नागरिक उड्डयन मंत्रालय है.
बाद में, 4 अक्टूबर, 2025 को जगदीश विश्वकर्मा गुजरात भाजपा निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए. विश्वकर्मा को अमित शाह का विशेष करीबी माना जाता है. अब यही कारण है कि उन्हें राज्य में पार्टी का सबसे जिम्मेदारी भरा पद दिया गया. अब उनपर आगामी चुनाव में पार्टी की जीत को कायम रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. उनके लिए सबसे निकटतम चुनौती गुजरात में होने वाले आगामी वर्ष के स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की जीत दिलाने की रहेगी. आगामी वर्ष के शुरू में राज्य में निगम, नगरपालिका, जिला पंचायत के चुनाव होने है.
वर्तमान में, जगदीश विश्वकर्मा गुजरात भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष है.
जगदीश विश्वकर्मा की संपत्ति
2022 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जगदीश विश्वकर्मा की कुल संपत्ति 29 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 2 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको गुजरात भाजपा के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की जीवनी (Jagdish Vishwakarma Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























