Bijendra Prasad Yadav Latest News – बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री हैं. इस समय उनके पास ‘वित्त’ मंत्रालय हैं पर इसके अलावे भी उनके पास ऊर्जा, वाणिज्यिक कर, योजना एवं विकास और उत्पाद शुल्क एवं पंजीकरण जैसे कई विभाग हैं.बिजेंद्र प्रसाद यादव की गिनती बिहार के वरिष्ठ नेताओं में होती है. नौ बार के विधायक रहे बिजेंद्र प्रसाद यादव को राजनीति का अजातशत्रु भी कहा जा सकता हैं. ऐसा इसलिए क्योकि वे न केवल नौ बार के विधायक हैं बल्कि वे 1990 से एक ही विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीतते आ रहे हैं, 35 वर्ष में अब तक उनकी हार नहीं हुई हैं. उनके विरोधियों में इतनी शक्ति नहीं रही हैं, जो उन्हें पराजित कर पाएं. इसलिए आप उन्हें राजनीति का अजातशत्रु भी कह सकते हैं. इस लेख में हम आपको बिहार सरकार में मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की जीवनी (Bijendra Prasad Yadav Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
बिजेंद्र प्रसाद यादव की जीवनी (Bijendra Prasad Yadav Biography in Hindi)
| पूरा नाम | बिजेंद्र प्रसाद यादव |
| उम्र | 79 साल |
| जन्म तारीख | 10 अक्टूबर 1946 |
| जन्म स्थान | सुपौल, बिहार |
| शिक्षा | 12वीं |
| कॉलेज | – |
| वर्तमान पद | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, बिहार सरकार |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | जनता दल यूनाइटेड |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | – |
| माता का नाम | – |
| पत्नी का नाम | – |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | सुपौल, बिहार |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
बिजेंद्र प्रसाद यादव का जन्म और परिवार (Bijendra Prasad Yadav Birth & Family)
बिजेंद्र प्रसाद यादव का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को बिहार के सुपौल ज़िले में हुआ था. बिजेंद्र प्रसाद यादव हिन्दू है जबकि जाति से वे यादव हैं. उनपर कोई आपराधिक मामला नहीं हैं.
बिजेंद्र प्रसाद यादव की शिक्षा (Bijendra Prasad Yadav Education)
बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वर्ष 1965 में बीरपुर के राजकीय उच्च विद्यालय से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (12वीं) उत्तीर्ण किया.
बिजेंद्र प्रसाद यादव का राजनीतिक करियर (Bijendra Prasad Yadav Political Career)
बिजेंद्र प्रसाद यादव देश के उन नेताओ में आते हैं जिनका जन्म आजादी से पहले हुआ हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा की अगर बात करें तो राजनीति में उनका आना चार दशक से भी पहले हुआ था. पहली बार यादव वर्ष 1990 में जनता दल के टिकट पर बिहार के सुपौल विधानसभा क्षेत्र से खड़े हुए और जीत गए. फिर तो वे तब से लेकर अब तक बिहार विधानसभा चुनाव में इसी विधानसभा सीट से जीतते आ रहे हैं.
1990 और 1995 में यादव जनता दल के टिकट पर सुपौल से विधायक चुने गए पर बाद में, पार्टी के विघटन के साथ ही वे जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए. जेडीयू के टिकट पर पहली बार वे 2000 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में सुपौल से खड़े हुए और फिर जीत गए. पार्टी भले ही बदल गई हो पर यादव की जीत में कोई फर्क नहीं पड़ा. वे तब भी जीत गए. बिजेंद्र यादव सुपौल विधानसभा से नौ बार के विधायक चुने गए हैं. वर्तमान में भी वे यही से विधायक हैं. इस बार के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के मिन्नतुल्लाह रहमानी को 30803 बहुमत के अंतराल से पराजित किया. कांग्रेस ने यहाँ से 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी मिन्नतुल्लाह रहमानी को ही अपना उम्मीदवार बनाया था.
बिजेंद्र यादव बिहार सरकार में कई बार मंत्री पद पर भी रह चुके हैं. पहली बार उन्हें नीतीश कुमार सरकार में 13 अप्रैल 2008 को जल संसाधन मंत्री बनाया गया. इस पद पर वे 26 नवंबर 2010 तक रहे. इसके बाद उन्हें फिर से नीतीश कुमार सरकार में मंत्री बनाया गया. इस बार उन्हें बिहार सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया. वे इस पद पर 20 मई 2014 से लेकर 22 फ़रवरी 2015 तक आसीन रहे. हालांकि बाद के समय में उन्हें अन्य विभाग भी दिए गए जिनमें, परिवहन और भवन निर्माण शामिल हैं.
फिर जब नीतीश कुमार नौवीं बार राज्य के सीएम बने तब यादव को एक बार फिर से मंत्रिमडल में जगह मिली. इस बार उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया. इस पद पर वे 16 नवंबर 2020 से लेकर 9 फरवरी 2021 तक आसीन रहे. बाद में, उन्हें ऊर्जा मंत्री का भी पदभार दिया गया.
अब जब 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने सुपौल से जेडीयू के टिकट पर नौवीं बार जीत दर्ज करके पटना विधानसभा पहुंचे हैं तब उन्हें एक बार फिर से नीतीश सरकार में जगह मिली हैं. अब चूंकि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बहुमत से जीत हुई और इस जीत के बाद नीतीश कुमार दसवीं बार राज्य के मुखिया बने हैं तो यादव भी उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाये गए हैं.
यहाँ एक बात ध्यान देने वाली हैं कि अगर यादव नौ बार के विधायक हैं तो नीतीश कुमार दस बार के सीएम हैं. यानि उन्होंने दसवीं बार सीएम का पद ग्रहण किया, जो पुरे भारत में एक रिकॉर्ड हैं. अब तक देश का कोई भी मुख्यमंत्री दस बार इस पद को नहीं पाया हैं. नीतीश कुमार देश के पहले और अब तक इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिन्हे दस बार मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हैं.
वर्तमान में, बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार की नीतीश कुमार सरकार में ‘वित्त, ऊर्जा, वाणिज्यिक कर, योजना एवं विकास और उत्पाद शुल्क एवं पंजीकरण मंत्री’ है.
बिजेंद्र प्रसाद यादव की संपत्ति (Bijendra Prasad Yadav Property)
2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार बिजेंद्र प्रसाद यादव की कुल संपत्ति 4 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको बिहार सरकार में मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की जीवनी (Bijendra Prasad Yadav Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























