Vijay Kumar Chaudhary Latest News – विजय कुमार चौधरी बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री हैं. इस समय उनके पास ‘जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क और भवन निर्माण’ मंत्रालय है. विजय कुमार चौधरी की गिनती बिहार के वरिष्ठ नेताओं में होती है. उनके पिता भी तीन बार के विधायक रह चुके थे. पढाई के बाद राजनीति से अलग करियर बनाने वाले चौधरी को पिता की मृत्यु के बाद राजनीति में आना पड़ा और जब आये तो फिर बिहार की राजनीति में एक जाने माने नाम बन गए. वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं जबकि वे नीतीश कुमार सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं. वे बिहार के गृह मंत्री भी रह चुके हैं. मधुर स्वभाव वाले चौधरी का विरोधी पार्टियों के साथ भी कभी मतभेद नहीं रहा हैं. विनम्र स्वभाव वाले व्यक्तित्व होने के कारण वे सबके चहेते माने जाते हैं. इस लेख में हम आपको बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी की जीवनी (Vijay Kumar Chaudhary Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
विजय कुमार चौधरी की जीवनी (Vijay Kumar Chaudhary Biography in Hindi)
| पूरा नाम | विजय कुमार चौधरी |
| उम्र | 68 साल |
| जन्म तारीख | 8 जनवरी 1957 |
| जन्म स्थान | दलसिंहसराय , बिहार |
| शिक्षा | एम.ए.) |
| कॉलेज | पटना विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | बिहार की नीतीश कुमार सरकार में जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क और भवन निर्माण मंत्री |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | जनता दल (यूनाइटेड) |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | जगदीश प्रसाद चौधरी |
| माता का नाम | – |
| पत्नी का नाम | श्रीमती गंगा चौधरी |
| बेटें का नाम | एक बेटा |
| बेटी का नाम | एक बेटी |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | 2 देशरत्न मार्ग, पटना , बिहार |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
विजय कुमार चौधरी का जन्म और परिवार (Vijay Kumar Chaudhary Birth & Family)
विजय कुमार चौधरी का जन्म 8 जनवरी 1957 को बिहार के समस्तीपुर ज़िले के दलसिंहसराय में हुआ था. उनके पिता का नाम जगदीश प्रसाद चौधरी था. उनके पिता भी सक्रिय राजनीति में थे. वे कांग्रेस के नेता थे और कांग्रेस के टिकट पर दलसिंहसराय निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा के तीन बार के विधायक थे. हालांकि परिसीमन के बाद अब दलसिंहसराय निर्वाचन क्षेत्र का अस्तित्व नहीं रहा हैं.
विजय कुमार चौधरी की शादी श्रीमती गंगा चौधरी से हुई है. उनकी पत्नी गृहणी हैं. उनकी दो संतान है, एक बेटा और एक बेटी. विजय कुमार चौधरी हिन्दू है जबकि जाति से वे भूमिहार (सामान्य वर्ग से) हैं. उनपर कोई आपराधिक मामला नहीं हैं.
विजय कुमार चौधरी की शिक्षा (Vijay Kumar Chaudhary Education)
विजय कुमार चौधरी ने वर्ष 1980 में, पटना विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (एम.ए.) किया
विजय कुमार चौधरी का शुरूआती जीवन (Vijay Kumar Chaudhary Early Life)
यद्यपि विजय कुमार चौधरी राजनीतिक घराने से रहे हैं, फिर भी उनका शुरूआती जीवन राजनीति से दूर बीता. पढाई के तुरंत बाद वे उसी वर्ष त्रिवेंद्रम में भारतीय स्टेट बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में पोस्टेड हो गए.
विजय कुमार चौधरी का राजनीतिक करियर (Vijay Kumar Chaudhary Political Career)
विजय कुमार चौधरी का राजनीति में तब आना हुआ जब 1982 में उनके पिता की अचानक से मृत्यु हो गई. उनके पिता उस समय बिहार के दलसिंहसराय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक थे. फिर इसी के बाद आनन्-फानन में चौधरी ने अपनी नौकरी से त्याग दे दिया और बिहार लौटकर राजनीति में कूद पड़े. चूंकि उनके पिता क्षेत्र के विधायक थे इसलिए कुछ महीने के बाद ही दलसिंहसराय विधानसभा के उपचुनाव हुए. उस उपचुनाव में विजय कुमार चौधरी ने पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा. उपचुनाव में उन्हें पिता की मृत्यु की सहानुभूति की लहर का जबरदस्त लाभ मिला और वे भारी बहुमत से जीत गए. फिर इसी के बाद वे 1985 और 1990 में दो और कार्यकालों के लिए दलसिंहसराय से निर्वाचित हुए.
1982 से 1995 तक विधायक रहने के दौरान, उन्होंने बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम (BSIDC) के उपाध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल (CLP) के उप मुख्य सचेतक के रूप में कार्य किया. उन्होंने 1995 और 2000 में दलसिंहसराय से फिर से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें दोनों ही चुनाव में हार मिली. विजय कुमार चौधरी 2000 से लेकर 2005 तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रह चुके हैं.
फिर इसी के बाद वर्ष 2005 में वे जनता दल (यू) में शामिल हो गए और अक्टूबर 2005 में सरायरंजन से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन यहाँ से भी उन्हें पराजय मिली. यद्यपि चुनाव में उन्हें हार मिली फिर भी उनके राजनीतिक कद में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और इसी कारण उन्हें कांग्रेस के बाद जनता दल (यूनाइटेड) में भी बड़े नेताओ वाला सम्मान मिलना जारी रहा. इसी कड़ी में पार्टी ने उन्हें वर्ष 2008 में जनता दल (यूनाइटेड) का महासचिव और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त कर दिया. राज्य में पार्टी अध्यक्ष पद पर नामित होने तक यानि वे फरवरी 2010 तक इस पद पर बने रहे. फिर 2010 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया गया और इस बार उन्हें सरायरंजन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 17557 मतों के अंतर जीत हासिल हुई. बाद में, वे नीतीश कुमार की सरकार में 26 नवंबर 2010 को जल संसाधन मंत्री बनाये गए.
विजय कुमार चौधरी ने 7 फरवरी 2015 को मंत्रिमंडल से तब त्यागपत्र दे दिया जब नीतीश कुमार के जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल का नेता चुने जाने के बावजूद जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ा. बाद में, चौधरी को बिहार विधानसभा में जद (यू) विधायक दल का नेता चुना गया और उन्होंने विपक्ष का दर्जा पाने का दावा पेश किया. इसके बाद 19 फ़रवरी 2015 को तत्कालीन अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने उन्हें विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी. विश्वास मत में जीत और नीतीश कुमार के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद चौधरी को जल संसाधन मंत्रालय मंत्री बनाया गया और इसके अलावे उन्हें कृषि, सूचना एवं जनसंपर्क तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया.
फिर चौधरी 2010 के बाद बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में भी सरायरंजन सीट से जीत कायम रखा. जीत का अंतर भी ऐसा जो विधानसभा चुनाव में मायने रखने योग्य था. उन्हें 34044 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. विजय कुमार चौधरी का राजनैतिक सितारा बिहार में बुलंद था और वे एक के बाद एक सीढ़ी आगे बढ़ते जा रहे थे. इसी कड़ी में वे भाजपा सहित सभी विरोधी पार्टियों की आम सहमति से 2 दिसंबर 2015 को बिहार विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुन लिए गए. इसी के बाद वे बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में फिर से सरायरंजन सीट से जीत हासिल की और पहले की तरह फिर उन्हें नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. इस बार उन्हें जल संसाधन, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क और संसदीय कार्य विभाग दिया गया.
फिर जब 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव हुए तब एनडीए की भारी बहुमत से जीत हुई और फिर नीतीश कुमार को राज्य का सीएम बनाया गया. इसी के बाद एक बार फिर से विजय कुमार चौधरी को नीतीश कुमार सरकार में मंत्री पद मिला.
वर्तमान में, विजय कुमार चौधरी बिहार की नीतीश कुमार सरकार में ‘जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क और भवन निर्माण मंत्री’ है.
विजय कुमार चौधरी की संपत्ति (Vijay Kumar Chaudhary Property)
2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार विजय कुमार चौधरी की कुल संपत्ति 3.17 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी की जीवनी (Vijay Kumar Chaudhary Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























