Samrat Choudhary Latest News – सम्राट चौधरी बिहार के उपमुख्यमंत्री है. इससे पहले भी वे 2024 में राज्य के उपमुख्यमत्री रह चुके है. वर्तमान में, वे बिहार के तारापुर से विधायक है पर 2025 में तारापुर विधानसभा सीट से चुने जाने से पहले वे भारतीय जनता पार्टी से बिहार विधान परिषद के सदस्य थे. 2022 में, उन्हें बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में चुना गया. सम्राट चौधरी भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं, जबकि इससे पहले कई बार प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके है. चौधरी के पास बिहार के उपमुख्यमंत्री रहते गृह विभाग भी है. इससे पहले नीतीश कुमार गृह विभाग अपने पास ही रखा करते थे पर इस बार प्रदेश के गृह मंत्री सम्राट चौधरी है. इस लेख में हम आपको सम्राट चौधरी की जीवनी (Samrat Choudhary Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सम्राट चौधरी की जीवनी (Samrat Choudhary Biography in Hindi)
| पूरा नाम | राकेश कुमार |
| उम्र | 57 साल |
| जन्म तारीख | 16 नवंबर 1968 |
| जन्म स्थान | मुंगेर, बिहार |
| शिक्षा | – |
| कॉलेज | मदुरै कामराज विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | बिहार के उपमुख्यमंत्री |
| व्यवसाय | सिविल, सेवक वकील, राजनीतिज्ञ |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | श्री शकुनी चौधरी |
| माता का नाम | श्रीमती पार्वती देवी |
| पत्नी का नाम | श्रीमती ममता कुमारी |
| भाई का नाम | – |
| बेटें का नाम | एक बेटा |
| बेटी का नाम | एक बेटी |
| स्थाई पता | बिहार |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
सम्राट चौधरी का जन्म और परिवार (Samrat Choudhary Birth & Family)
सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 को बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर ब्लॉक के लखनपुर में हुआ था. उन्हें राकेश कुमार के नाम से भी जाना जाता है. उनके पिता का नाम शकुनी चौधरी है जबकि उनकी माता का नाम पार्वती देवी है. उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रहे हैं जबकि उनकी मां पार्वती देवी तारापुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रही हैं. उनकी शादी श्रीमती ममता कुमारी से हुई है. उनके दो संतान है, एक पुत्र और एक पुत्री. सम्राट चौधरी हिन्दू है जबकि वे जाति के कोइरी (कुशवाहा) हैं. सम्राट चौधरी पर 2 आपराधिक मामला है.
सम्राट चौधरी की शिक्षा (Samrat Choudhary Education)
सम्राट चौधरी ने शुरूआती शिक्षा स्थानीय स्कूलों से पूरी की. बाद में उन्होंने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की.
सम्राट चौधरी का राजनीतिक करियर (Samrat Choudhary Political Career)
सम्राट बिहार के शीर्ष राज घराने से आते हैं. चूँकि उनके पिता शकुनी चौधरी कई बार विधायक और सांसद रहे हैं इसलिए वे कम आयु में ही राजनीति में सक्रिय हो गए. राजनीति में उन्होंने 1990 में प्रवेश किया. भाजपा में शामिल होने से पहले वे राष्ट्रीय जनता दल के साथ-साथ जनता दल (यूनाइटेड) से भी जुड़े रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल में रहते उन्हें 1999 में राबड़ी देवी मंत्रालय में कृषि मंत्री बनाया गया था. फिर उन्होंने 2000 और 2010 का बिहार विधानसभा चुनाव परबत्ता से लड़ा और जीत गए. 2010 में उन्हें बिहार विधानसभा में विपक्षी दल का मुख्य सचेतक बनाया गया. 2 जून 2014 को उन्हें बिहार की जीतन राम मांझी सरकार में नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री बनाया गया. 2018 का वर्ष उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण था क्योकि इसी वर्ष उन्हें प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया. 2021 में चौधरी को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले बिहार की एनडीए सरकार में भाजपा कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. उन्हें नीतीश कुमार सरकार में पंचायती राज मंत्री बनाया गया.
बाद में, मार्च 2023 को चौधरी को संजय जायसवाल के स्थान पर बिहार प्रदेश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. सम्राट चौधरी को जनवरी 2024 में बिहार भाजपा के विधायक दल का नेता बनाया गया. इसके बाद विजय कुमार सिन्हा को भाजपा विधायक दल का उपनेता बनाया गया.
2024 में राज्य में बनने वाली नीतीश कुमार की 9वीं सरकार में विजय कुमार सिन्हा सहित सम्राट चौधरी को भी बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया. बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद, चौधरी को फरवरी 2024 में नीतीश कुमार सरकार में कई अन्य विभाग आवंटित किए गए, ये विभाग थे वित्त, स्वास्थ्य, वाणिज्यिक कर, शहरी विकास और आवास विभाग, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु व मत्स्य संसाधन. जुलाई 2025 में उप-मुख्यमंत्री के रूप में चौधरी ने पटना मेट्रो परियोजना की नींव रखी.
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया था. इस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला राजद के अरुण कुमार साह से था, जिसमें सम्राट चौधरी की भारी बहुमत से जीत हुई. इस चुनाव में सम्राट चौधरी को 1,22,480 मत पड़े जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद उम्मीदवार अरुण कुमार साह 76,637 मत पड़े. जब इस बार एनडीए की भारी बहुमत से जीत हुई तब दसवीं बार राज्य के सीएम नीतीश कुमार बने और उनके साथ सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाया गया. इस तरह सम्राट चौधरी दूसरे कार्यकाल के लिए इस पद आसीन हुए.
सम्राट चौधरी की संपत्ति (Samrat Choudhary Property)
2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति 11.34 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको सम्राट चौधरी की जीवनी (Samrat Choudhary Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























