PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे CM भजनलाल, गिनाई बड़ी उपलब्धियां, देखें क्या कहा?

25 जुलाई 2026
साझा करें:
धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे CM भजनलाल, गिनाई बड़ी उपलब्धियां, देखें क्या कहा?
  • CM भजनलाल शर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की जमकर की तारीफ, बोले- शिक्षा जगत का स्वर्णिम अध्याय
  • Bhajanlal Sharma On Dharmendra Pradhan: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सीएम भजनलाल शर्मा,  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना की, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में माननीय धर्मेंद्र प्रधान का कार्यकाल एक स्वर्णिम उपलब्धि के रूप में याद किया जाएगा, विद्यार्थी जीवन से ही शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहे धर्मेंद्र जी ने शिक्षा को सदैव भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव माना, करोड़ों विद्यार्थियों की अपेक्षाओं और बदलती वैश्विक आवश्यकताओं के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा दी है, उनका कार्यकाल देश में कई ऐतिहासिक शैक्षिक सुधारों का साक्षी बना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के प्रभावी क्रियान्वयन से लेकर IIT, NEET, JEE और BTech जैसे तकनीकी व प्रतियोगी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई और परीक्षाओं को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराकर उन्होंने भाषाई बाधाओं को समाप्त करने का अभूतपूर्व कार्य किया है, शिक्षा के क्षेत्र में आपकी यह निष्ठा, प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा, शिक्षा जगत में आपके इस अतुलनीय योगदान के लिए हार्दिक आभार एवं आपके उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal