केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को नियुक्त किया गया देश का नया शिक्षा मंत्री, नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में हुए छात्र प्रदर्शनों के बाद आज दोपहर धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया था इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों (उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा) के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार, कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद जोशी इससे पहले संभाल चुके हैं संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्रालय जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री नियुक्त, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Prahlad joshi I Dharmendra pradhan








