राजस्थान में अब चार विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव: पहले से खाली चल रही सुजानगढ़, राजसमंद और सहाड़ा विधानसभा सीटों के बाद अब वल्लभ नगर विधानसभा सीट भी हुई रिक्त, कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन के बाद अब प्रदेश में चार सीटों पर होंगे उपचुनाव, चार में तीन अकेले मेवाड़ रीजन से आती है ये सीटें, तो वहीं चार में से तीन सीटें थीं कांग्रेस के खाते में, एक राजमसंद विधानसभा सीट से बीजेपी की विधायक थीं किरण माहेश्वरी, जबकि सुजानगढ़ से मास्टर भंवर लाल मेघवाल, सहाड़ा से कैलाश त्रिवेदी और वल्लभ नगर से गजेंद्र सिंह शक्तावत थे कांग्रेस से विधायक, चार में से कम से कम तीन सीट जीतना अब कांग्रेस के लिए बना प्रतिष्ठा का विषय