Ajay Kumar Bhalla Latest News – अजय कुमार भल्ला मणिपुर के राज्यपाल है. 1984 बैच के आईएएस अधिकारी रहे, भल्ला देश के गृह सचिव भी रह चुके है. वे देश के दूसरे ऐसे गृह सचिव है, जिसने इस पद पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया हो. उनकी साफ सुथरी छवि को देखते हुए ही मोदी सरकार ने उन्हें इतने बड़े पद की जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें अशांत मणिपुर को फिर से पटरी पर लाने का महत्वपूर्ण भार दिया गया है. चूँकि भल्ला को पूर्वोत्तर का विशेषज्ञ माना जाता है. अब यही कारण रहा कि मोदी सरकार में उन्हें राज्य का राज्यपाल बनाया है. इस लेख में हम आपको मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला राय की जीवनी (Ajay Kumar Bhalla Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अजय कुमार भल्ला की जीवनी (Ajay Kumar Bhalla Biography in Hindi)
| पूरा नाम | मंगूभाई छगनभाई पटेल |
| उम्र | 64 साल |
| जन्म तारीख | 26 नवंबर 1960 |
| जन्म स्थान | पंजाब के जालंधर |
| शिक्षा | एमबीए |
| कॉलेज | क्वींसलैंड विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया |
| वर्तमान पद | मणिपुर के राज्यपाल |
| व्यवसाय | पूर्व आईएएस, राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | – |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | – |
| माता का नाम | – |
| पत्नी का नाम | – |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
अजय कुमार भल्ला का जन्म, शिक्षा और परिवार (Ajay Kumar Bhalla Birth, Education & Family)
अजय कुमार भल्ला का जन्म 26 नवंबर 1960 को पंजाब के जालंधर में हुआ था. अजय कुमार भल्ला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब में ही पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में स्नातकोत्तर किया. फिर उच्च शिक्षा के लिए वे विदेश चले गए और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन स्थित क्वींसलैंड विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) किया.
अजय कुमार भल्ला का एक ब्यूरोक्रेट के तौर पर करियर
अजय कुमार भल्ला असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं. उन्होंने 22 अगस्त 2024 तक लगभग पाँच वर्षों तक भारत के गृह सचिव के रूप में कार्य किया. भल्ला को 22 अगस्त, 2019 को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था.
उनके गृह सचिव रहते देश में कई बड़े बदलाव देखने को मिले. कई महत्वपूर्ण घटनाओं और चुनौतियों से देश को निपटना पड़ा. कोरोना जैसी भयानक महामारी आयी. देश ने पहली बार कई महीनो तक चलने वाला लॉकडाउन जैसी त्रासदी देखा. उन्ही के गृह सचिव रहते मोदी सरकार के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया था. इसके अलावे 2019 के अंत में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ देशव्यापी विरोध से मोदी सरकार को निपटना पड़ा था. दिल्ली में किसानों के विरोध प्रदर्शन और मणिपुर संघर्ष जैसे गंभीर संकट से भी देश को सामना करना पड़ा था. चूँकि भल्ला के गृह सचिव रहते ही मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क गई थी.
केंद्रीय गृह सचिव देश के गृह मंत्रालय का एक महत्वपूर्ण पद होता है. केंद्रीय गृह सचिव पर देश की कानून व्यवस्था बनाये रखने की बड़ी जिम्मेदारी होती है. अजय कुमार भल्ला की उपलब्धि यही रही है कि मोदी सरकार उनके कार्यो से संतुष्ट रही है. अब यही कारण रहा है कि उनके गृह सचिव के पदभार का कार्यकाल कई बार बढ़ाया गया था. अगस्त 2023 में उन्हें चौथा विस्तार मिला था जबकि इससे पहले वे चार वर्ष सहित कुल पांच वर्ष तक केंद्रीय गृह सचिव रह चुके है. केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर भल्ला पांच वर्ष पुरे करने वाले देश के दूसरे केंद्रीय गृह सचिव बन गए है. इस पद से वे 22 अगस्त, 2024 तक रहे थे और इसी के बाद वे रिटायर हो गए.
हालांकि गृह सचिव के रूप में नियुक्ति होने से पहले अजय कुमार भल्ला भारत सरकार के कई प्रमुख पदों पर रह चुके है. भल्ला विद्दुत मंत्रालय में सचिव के अलावे विदेश व्यापार के महानिदेशक व वाणिज्य विभाग में अपर सचिव भी रह चुके है. भल्ला इससे पहले कोयला मंत्रालय में संयुक्त सचिव व जहाजरानी विभाग में निदेशक (बंदरगाह) भी रह चुके है.
अजय कुमार भल्ला का राज्यपाल के रूप में करियर
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 24 दिसंबर, 2024 को अजय कुमार भल्ला को हिंसा से प्रभावित राज्य मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया. इस पद को भल्ला ने 3 जनवरी, 2025 को ग्रहण किया. इससे पहले राज्य में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) हुआ करते थे. राज्यपाल ला गणेशन की मृत्यु के बाद नागालैंड के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.
अजय कुमार भल्ला को अशांत मणिपुर का राज्यपाल बनाने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह रहा है कि वे असम-मेघालय कैडर के आईएस अधिकारी रहे है. असम-मेघालय पूर्वोत्तर के ही राज्य है जबकि मणिपुर भी पूर्वोत्तर में ही आता है. इसी कारण उन्हें वहां की व्यवस्था को संभालने में दुसरो के तुलना में आसानी हो सकती है.
वर्तमान में, अजय कुमार भल्ला मणिपुर के 19वें राज्यपाल है.
इस लेख में हमने आपको मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला की जीवनी (Ajay Kumar Bhalla Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























