Ashok Gajapathi Raju Latest News – अशोक गजपति राजू गोवा के राज्यपाल है. सत्तर के दशक में राजनीति में कदम रखने वाले राजू ने राजनीति की शुरुआत जनता पार्टी के साथ की थी. बाद में वे टीडीपी में शामिल हो गए और फिर राज्यपाल बनने से पहले तक इसी के साथ बने रहे. राजू मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके है. अशोक गजपति राजू आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ नेता माने जाते रहे है साथ ही उनकी केंद्रीय राजनीति में भी भागीदारी देखी जाती रही है. आंध्र प्रदेश के शाही परिवार से आने वाले अशोक विजयनगरम रियासत के अंतिम महाराजा के छोटे पुत्र हैं. इस लेख में हम आपको गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू राय की जीवनी (Ashok Gajapathi Raju Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अशोक गजपति राजू की जीवनी (Ashok Gajapathi Raju Biography in Hindi)
| पूरा नाम | अशोक गजपति राजू |
| उम्र | 74 साल |
| जन्म तारीख | 26 जून 1951 |
| जन्म स्थान | तमिलनाडु |
| शिक्षा | – |
| कॉलेज | वीएस कृष्णा कॉलेज, विशाखापत्तनम |
| वर्तमान पद | गोवा के राज्यपाल |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | पी विजयराम गजपति राजू |
| माता का नाम | कुसुम मदागावकर |
| पत्नी का नाम | सुनीला |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | दो बेटियां |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | राजभवन, गोवा, भारत |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
अशोक गजपति राजू का जन्म और परिवार (Ashok Gajapathi Raju Birth & Family)
अशोक गजपति राजू का जन्म 26 जून 1951 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था. अशोक गजपति राजू के पिता का नाम पी विजयराम गजपति राजू और माता का नाम श्रीमती कुसुम मदागावकर था.
राजू के पिता पुसापति विजयराम गजपति राजू और उनके भाई पुसापति आनंद गजपति राजू भी सांसद और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके थे.
अशोक गजपति राजू की शादी 24 मई 1973 को सुनीला से हुई है. उन्हें दो संतान है. दोनों ही बेटियां है, जिनमें से एक विजयनगरम विधानसभा क्षेत्र से विधायक पुसापति अदिति विजयलक्ष्मी हैं.
अशोक गजपति पर कोई आपराधिक मामला नहीं है. अशोक गजपति राजू हिन्दू है.
अशोक गजपति राजू की शिक्षा (Ashok Gajapathi Raju Education)
अशोक गजपति राजू ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर, हैदराबाद पब्लिक स्कूल और वीएस कृष्णा कॉलेज, विशाखापत्तनम से पढाई की है.
अशोक गजपति राजू का प्रारंभिक जीवन (Ashim Kumar Early Life)
अशोक गजपति राजू विजयनगरम एस्टेट के ‘पुसापति शाही परिवार’ से आते हैं. उनके पिता पुसापति विजयराम गजपति राजू ‘विजयनगरम’ के अंतिम महाराजा थे. अशोक गजपति परिवार के 11वें संरक्षक हैं. राजू का परिवार अपने मंदिरों के माध्यम से परोपकार के लिए जाना जाता है, जिसमें प्रसिद्ध सिम्हाचलम मंदिर और महाराजा अलक नारायण सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड साइंसेज शामिल हैं, जो कई शिक्षण संस्थान चलाते हैं.
राजनीति के अलावे अशोक गजपति राजू और भी क्षेत्र में सक्रिय है. वे आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं. उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप हैदराबाद, विशाखापत्तनम और विजयनगरम सहित कई स्थानों पर कई खेलों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कई खेल संस्थान खोले गए.
अशोक गजपति राजू का राजनीतिक करियर (Ashok Gajapathi Raju Political Career)
अशोक गजपति राजू सत्तर के दशक से राजनीति में है. वे उन दिनों ‘जनता पार्टी’ के सदस्य हुआ करते थे. उन्होंने 1978 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पहली बार विजयनगरम विधान सभा क्षेत्र जीता. बाद में, जब 1982 में राज्य की क्षेत्रीय पार्टी ‘तेलुगु देशम पार्टी’ का गठन हुआ तब राजू इसमें शामिल हो गए और फिर केवल बीच में एक बार की हार के साथ वे लगातार चुनाव जीतते रहे. इस तरह वे राज्य के विजयनगरम विधानसभा क्षेत्र से 1983, 1985, 1989, 1994, 1999 और 2009 का चुनाव जीतकर विधायक बनते रहे.
अशोक गजपति राजू 2014 में हुए 16वीं लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश से तेलुगु देशम पार्टी के उम्मीदवार थे. टीडीपी ने उन्हें आंध्र प्रदेश के ‘विजयनगरम लोकसभा क्षेत्र’ से टिकट दिया था. इस चुनाव में उनकी जीत हुई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वाईएसआर के कृष्ण रंगाराव को 1,06,911 मतों के अंतर से पराजित किया और पहली बार जीतकर संसद सदस्य बने.
केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए की जबर्दस्त जीत के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनाये गए थे. चूंकि टीडीपी एनडीए की घटक थी इसलिए भाजपा ने टीडीपी को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया. उसी के तहत अशोक गजपति राजू को मोदी 1.0 सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया. हालांकि इससे पहले वे राज्य सरकार में भी मंत्री रह चुके थे. वे राज्य सरकार में आबकारी, वाणिज्यिक कर, वित्त, राजस्व और विधायी मामलों के कैबिनेट मंत्री रह चुके थे. अशोक गजपति राजू पहले मोदी सरकार से 8 मार्च 2018 को इसलिए इस्तीफा दे दिया क्योकि वे राज्य को विशेष दर्जा की मांग कर रहे थे.
इसके बाद, केंद्र सरकार ने अशोक गजपति राजू को 14 जुलाई 2025 को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया. चूंकि राज्यपाल का पद पार्टी से ऊपर होता है और कोई भी नेता पार्टी में रहते हुए यह पद नहीं ले सकता है इसलिए राजू ने आधिकारिक तौर पर टीडीपी से इस्तीफा दे दिया. पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद अशोक गजपति राजू ने 26 जुलाई, 2025 को इस पद को ग्रहण किया.
वर्तमान में, अशोक गजपति राजू गोवा के 20वें राज्यपाल है.
अशोक गजपति राजू की संपत्ति (Ashok Gajapathi Raju Property)
2014 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अशोक गजपति राजू की कुल संपत्ति 8.02 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू की जीवनी (Ashok Gajapathi Raju Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























