पी वेंकट सत्यनारायण की जीवनी | P Venkata Satyanarayana Biography in Hindi

P Venkata Satyanarayana Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको पी वेंकट सत्यनारायण जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

पी वेंकट सत्यनारायण की जीवनी (P Venkata Satyanarayana Biography in Hindi)

P Venkata Satyanarayana Latest News –  पी वेंकट सत्यनारायण (Paka Venkata Satyanarayana) आंध्र प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता हैं. 15 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़कर अपने राजनैतिक करियर की बुनियाद रखने वाले सत्यनारायण पेशे से वकील रहे हैं. अस्सी के शुरूआती दशक में जब भाजपा अस्तित्व में आयी तब वे भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़ गए और फिर पार्टी के विभिन्न पदों पर आसीन रहे. वे आंध्र प्रदेश से पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के अलावा भाजपा आंध्र प्रदेश के उपाध्यक्ष जैसे अति महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं. पार्टी में लंबे समय तक सेवा देने के कारण अप्रैल 2025 में राज्यसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया, जिसमें उनकी निर्विरोध जीत हुई. इस समय वे आंध्र प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं. इस लेख में हम आपको पी वेंकट सत्यनारायण जीवनी (P Venkata Satyanarayana Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

पी वेंकट सत्यनारायण जन्म और परिवार (P Venkata Satyanarayana Birth & Family)

पका वेंकट सत्यनारायण (Paka Venkata Satyanarayana) का जन्म 23 नवंबर 1961 को आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के भीमावरम में हुआ था. उनके पिता का नाम पका नरसिम्हा मूर्ति और माता का नाम वेंकट नरसम्मा हैं.

उनकी शादी 10 अप्रैल 1993 को श्रीमती तुलसी लक्ष्मी से हुई. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी हैं. उनकी दो संतान हैं, एक बेटा और एक बेटी.

धर्म से वे हिन्दू हैं और जाति से ओबीसी वर्ग से आते हैं.

उनका स्थायी पता: एच.नं. 26-8-17/1, पमर्थ्यवारी वीडी, बालुसुमुदी, भीमावरम, पश्चिम गोदावरी जिला, आंध्र प्रदेश – 534201

उनका वर्तमान निवास स्थान नई दिल्ली हैं. दूरभाष- 9848177523

उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.

पी वेंकट सत्यनारायण शिक्षा (P Venkata Satyanarayana Education)

पका वेंकट सत्यनारायण की एमए, बीएल की शिक्षा दंतुलुरी नारायण राजू कॉलेज, भीमावरम और सीआरआर कॉलेज ऑफ लॉ, एलुरु, आंध्र प्रदेश से हुई.

पी वेंकट सत्यनारायण का शुरुआती जीवन (P Venkata Satyanarayana Early Life)

वेंकट सत्यनारायण का मुख्य पेशा वकालत हैं. एलएलबी के बाद, उन्होंने आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के पास भीमावरम में वकालत की शुरुआत की. उन्होंने पार्टी की ओर से भी  लेकिन उनकी असली पहचान भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता के तौर पर थी. वे बीजेपी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष और घोषणापत्र ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. उन्हें पार्टी के क़ानूनी विवादों को सुलझाने के लिए भी जाना जाता हैं.

पी वेंकट सत्यनारायण राजनीतिक करियर (P Venkata Satyanarayana Political Career)

वेंकट सत्यनारायण की राजनीतिक यात्रा विद्यार्थी जीवन से शुरू हुई. वे बाल स्वयं-सेवक (आरएसएस कार्यकर्ता) रहे हैं. जब 1980 में संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े नेताओं वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ तब वे इससे जुड़ गए. भाजपा इससे पहले जनसंघ के नाम से जानी जाती थी. बाद में वे भाजपा के नगर महासचिव बने, फिर जिला सचिव और बाद में भीमावरम नगरपालिका में पार्षद चुने गए. फिर इसी यात्राक्रम में वे भीमावरम से भाजपा विधानसभा संयोजक भी बनाये गए. उन्होंने 1996 में भाजपा के टिकट ‘नरसपुर लोकसभा सीट’ से चुनाव लड़ा, लेकिन चौथे स्थान पर रहे. इसका कारण यह था कि भाजपा का दक्षिण भारत में पकड़ बहुत ही कमजोर रहा हैं और आज भी पार्टी इस क्षेत्र में ज्यादा आगे नहीं बढ़ पायी हैं. सत्यनारायण को लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा तब उन्होंने वर्ष 2006 में एमएलसी चुनाव लड़ा, लेकिन यहाँ भी वे असफल रहे. हालांकि इससे पहले वे वर्ष 1994 में भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं, जबकि वर्ष 2006 से वर्ष 2010 के बीच वे भीमावरम से पार्टी के जिला अध्यक्ष के पद भी रहे हैं. सत्यनारायण वर्ष 2012 से 2018 तक आंध्र प्रदेश भाजपा के राज्य आधिकारिक प्रवक्ता रहे हैं. वे 2014 में तत्कालीन संयुक्त आंध्र प्रदेश के लिए चुनाव घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति के सदस्य थे. उन्होंने 2018 से 2021 तक भाजपा आंध्र प्रदेश के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया.

भाजपा-टीडीपी सरकार ने अप्रैल 2025 में आंध्र प्रदेश सीट से राज्यसभा के लिए सत्यनारायण को मनोनीत किया. वे 6 मई 2025 को निर्विरोध निर्वाचित हुए. दरअसल यह सीट वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद वी विजयसाई रेड्डी के त्यागपत्र देने के बाद खाली हुई थी. उनका कार्यकाल अप्रैल 2022 से अप्रैल 2028 था पर उन्होंने अपनी निजी कारणों से 25 जनवरी 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और फिर इसी के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए, जिसमें सत्यनारायण की जीत हुई. आंध्रप्रदेश से भाजपा सांसद के तौर पर वेंकट सत्यनारायण का यह कार्यकाल मात्र तीन वर्षो का यानी, वर्ष मई 2025 से लेकर मई 2028 तक ही हैं. सांसद बनने के बाद सत्यनारायण अब तक कुछ समितियों के सदस्य भी बनाये गए हैं, जिनमें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की सलाहकार समिति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन समिति और भारत-मेडागास्कर संसदीय मैत्री समूह के सदस्य शामिल हैं.

पी वेंकट सत्यनारायण संपत्ति (P Venkata Satyanarayana Property)

2025 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार पी वेंकट सत्यनारायण की कुल संपत्ति 38.33 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 8.64 लाख रुपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको पी वेंकट सत्यनारायण जीवनी (P Venkata Satyanarayana Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.