S. Niranjan Reddy Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको एस निरंजन रेड्डी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
एस निरंजन रेड्डी की जीवनी (S. Niranjan Reddy Biography in Hindi)
S. Niranjan Reddy Latest News – एस निरंजन रेड्डी आंध्रप्रदेश के नेता व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता है. इसके साथ ही वर्तमान में, वे आंध्रप्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद है. उन्हें जटिल क़ानूनी मामलों को सुलझाने के लिए भी जाना जाता हैं. सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करने के अलावे वे राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण में भी वकालत करते हैं. एक सांसद और वरिष्ठ वकील होने के अलावे वे फिल्म लाइन से भी जुड़े हुए हैं. उन्होंने कुछ फिल्मो की पटकथा भी लिखी हैं. उन्होंने राम गोपाल वर्मा के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है. इस लेख में हम आपको एस निरंजन रेड्डी जीवनी (S. Niranjan Reddy Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
एस निरंजन रेड्डी जन्म और परिवार (S. Niranjan Reddy Birth & Family)
निरंजन रेड्डी का जन्म 22 जुलाई 1970 को तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के निर्मल में हुआ था. उनके पिता का नाम विद्या सागर रेड्डी और माता का नाम विजयालक्ष्मी रेड्डी सिरगापुर था. उनके पिता, विद्या सागर रेड्डी, उक्त क्षेत्र के एक जाने-माने वकील थे.
उनकी शादी 31 मई 1995 को वैदेही रेड्डी से हुई. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी भी वकील हैं. उनकी दो संतान हैं, एक बेटा और एक बेटी. उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.
एस निरंजन रेड्डी शिक्षा (S. Niranjan Reddy Education)
निरंजन रेड्डी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा निज़ामाबाद जिले के किसान नगर स्थित एक ग्रामीण कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की. फिर माध्यमिक और उच्च शिक्षा के लिए हैदराबाद चले गए. उन्होंने 1987 में शिव शिवानी पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. इसके बाद, उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से 5 वर्षीय एकीकृत विधि पाठ्यक्रम किया और 1992 में स्नातक किया.
एस निरंजन रेड्डी का शुरुआती जीवन (S. Niranjan Reddy Early Life)
एस निरंजन रेड्डी का मुख्य पेशा वकालत हैं. 1992 में एलएलबी के बाद, उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता मनोहर रेड्डी और प्रताप रेड्डी के साथ वकालत शुरू की. 1994 से लेकर 1995 तक उन्होंने न्यायमूर्ति मुरलीधर के साथ देश की सर्वोच्च न्यायालय में भी वकालत की थी. फिर इसी के बाद उन्होंने 1995 में हैदराबाद में एक वकील के रूप में अपना अभ्यास आरंभ किया.
वाणिज्यिक, आपराधिक और मध्यस्थता संबंधी मामलों में उन्हें विशेषज्ञता प्राप्त हैं. वे भारतीय निर्वाचन आयोग एवं भारतीय चिकित्सा परिषद के स्थायी वकील भी रह चुके हैं. फिर इसी के बाद उनके विगत कार्यो को देखते हुए उन्हें वर्ष 2016 में वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा दिया गया. इसी के बाद उन्होंने स्थायी रूप से देश के सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू कर दिया. इस समय भी वे सुप्रीम कोर्ट में ही प्रैक्टिस कर रहे हैं. देश के सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष एक अधिवक्ता के रूप में, निरंजन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ-साथ देश भर के प्रमुख कॉर्पोरेटों से कई हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मामलों का प्रतिनिधित्व किया है, जिससे उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय के अग्रणी अधिवक्ताओं में से एक के तौर पर जाने जाना लगा.
एस निरंजन रेड्डी राजनीतिक करियर (S. Niranjan Reddy Political Career)
एस निरंजन रेड्डी का राजनीति में आना उनके बहुमुखी प्रतिभा का उदाहरण हैं. वर्ष 2022 में वे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए. वर्तमान में, वे इसी पद पर आसीन हैं. उनका यह कार्यकाल 2022 से 2028 तक है. सांसद बनने के बाद रेड्डी समय-समय पर अलग-अलग समितियों के सदस्य बनाये गए. इस समय वे राज्यसभा की आवास एवं शहरी मामलों की स्थायी समिति और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान समिति के सदस्य हैं. इसके अलावे वे जल शक्ति मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के साथ ही भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के भी सलाहकार समिति के सदस्य हैं. अक्टूबर 2024 में उन्हें वित्त मंत्रालय की सलाहकार समिति का भी सदस्य बनाया गया.
एस निरंजन रेड्डी संपत्ति (S. Niranjan Reddy Property)
2022 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार एस निरंजन रेड्डी की कुल संपत्ति 80 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 10 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.
इस लेख में हमने आपको एस निरंजन रेड्डी जीवनी (S. Niranjan Reddy Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.










