R. Krishnaiah Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको रयागा कृष्णैया जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
रयागा कृष्णैया की जीवनी (R. Krishnaiah Biography in Hindi)
R. Krishnaiah Latest News – आर.कृष्णैया तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के ओबीसी नेता है और वर्तमान में, आंध्रप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद है. उन्हें जमीनी स्तर का नेता कहा जाता है. उनके राजनीतिक करियर की शुरूआती नींव ही जातिगत आंदोलनों पर टिका है. 1990 में उन्होंने मंडल कमीशन लागू करवाने वाले आंदोलन में जब भाग लिया था, तब उनकी पहचान राज्य से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर हो गई, तब के दौर में उन्हें राष्ट्रीय मीडिया की हेडलाइन में भी जगह मिली. पिछड़ी जातियों के बीच उनकी वही छवि है, जो नब्बे के दशक के बिहार में लालू प्रसाद यादव की थी. कृष्णैया की सम्पूर्ण राजनीति ही जातिवाद के समीकरणों के आस-पास मड़राती हुई दिखती है. इसी के बल पर वे आज दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा सांसद है. इस लेख में हम आपको रयागा कृष्णैया जीवनी (R. Krishnaiah Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
रयागा कृष्णैया जन्म और परिवार (R. Krishnaiah Birth & Family)
रयगा कृष्णैया (Ryaga Krishnaiah) का जन्म 13 सितंबर 1954 को आंध्र प्रदेश के रंगारेड्डी जिले के मोमिनपेट के गांव रल्ला गुडुपल्ली में हुआ था. उनके पिता का नाम आदिवाप्पा और माता का नाम रामुलम्मा है.
उनकी पत्नी का नाम आर. शबरी है. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं. उनकी दो बेटियां हैं, ऋषि अरुण और रानी श्वेता देवी. रयगा कृष्णैया धर्म से हिन्दू है, जबकि जाति से वे अत्यंत पिछड़ा वर्ग से है. उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.
रयागा कृष्णैया शिक्षा (R. Krishnaiah Education)
रयगा कृष्णैया ने पीजी कॉलेज ऑफ लॉ और उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद, तेलंगाना से बी.कॉम., एलएल.बी., एमए, एलएल.एम., एम.फिल. किया है.
रयागा कृष्णैया का शुरुआती जीवन (R. Krishnaiah Early Life)
राजनीति में आने से पहले कृष्णैया विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रहे. उनके विचारधारे कुछ जातियों के विकास करने वाले मुद्दों पर टिकी रही है.. वर्ष 1976 में उन्होंने हाई स्कूल के छात्रों के लिए अलग छात्रावासों के लिए अपना अभियान शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रतिवर्ष 300 से 500 नए छात्रावास स्थापित किए. आज, 5,000 से अधिक छात्रावास बीसी, एससी और एसटी समुदायों के 500,000 से अधिक छात्रों को मुफ्त भोजन और आवास प्रदान करते हैं. उन्होंने जूनियर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गरीब छात्रों के लिए छात्रवृत्ति हासिल करने के लिए सफलतापूर्वक आंदोलन का नेतृत्व किया, जो 1976 से पहले मौजूद नहीं थी. इसके अतिरिक्त, कृष्णायाह के प्रयासों के परिणामस्वरूप आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 600 से अधिक आवासीय कॉलेजों का निर्माण हुआ, जिससे कमजोर वर्गों के छात्रों को शैक्षिक अवसर मिले.
रयागा कृष्णैया राजनीतिक करियर (R. Krishnaiah Political Career)
कृष्णैया की पहचान ओबीसी नेता के तौर पर होती है. कृष्णैया ने मंडल कमीशन लागू करवाने के लिए आंध्र प्रदेश में धरना दिया और कई प्रकार के आंदोलन भी किये. इससे उनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर की हो गई. ये वो समय था जब बिहार में लालू यादव, राम विलास पासवान और नितीश कुमार भी इसी आंदोलन का फायदा उठाकर अपनी पहुंच बढ़ा रहे थे. उन्ही जैसे नेताओं में कृष्णैया भी थे.
कृष्णैया ने 2014 में तेलगु देशम पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर ‘लाल बहादुर नगर विधानसभा क्षेत्र’ से चुनाव लड़ा और अपने निटकतम प्रतिद्वंदी टीआरएस के एम. राम मोहन गौड से लगभग बारह हजार वोटो के अंतराल से जीत गए. यद्यपि वे तेलंगाना के मूल निवासी हैं, लेकिन वर्ष 2022 में उन्हें वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के टिकट पर आंध्रप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा जाने का मौका मिल गया. लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने 24 सितंबर 2024 को त्यागपत्र दे दिया. उसी के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा ने उन्हें 10 दिसंबर 2024 को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया और फिर 13 दिसंबर 2024 को उन्हें निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुन लिया गया. वर्तमान में, वे दूसरे कार्यकाल के लिए आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सांसद है. उनका यह कार्यकाल 2024 से 2028 है.
रयागा कृष्णैया संपत्ति (R. Krishnaiah Property)
2024 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार रयगा कृष्णैया की कुल संपत्ति 6.01 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 3.10 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.
इस लेख में हमने आपको रयागा कृष्णैया जीवनी (R. Krishnaiah Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.










