परिमल नथवानी की जीवनी | Parimal Nathwani Biography in Hindi

Parimal Nathwani Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको परिमल नथवानी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

परिमल नथवानी की जीवनी (Parimal Nathwani Biography in Hindi)

Parimal Nathwani Latest News –  परिमल नथवानी भारत की राजनीति और देश के कॉर्पोरेट जगत, दोनों में ही समान पहुंच रखने वाली हस्ती हैं. वर्तमान में, वे आंध्रप्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं. इससे पहले, वे वर्ष 2008 से लेकर 2020 तक दो कार्यकालों तक झारखंड से राज्यसभा सांसद रहे. नथवानी को मुकेश अंबानी का सबसे भरोसेमंद व्यक्ति भी माना जाता है. राजनीति और उद्योग जगत के अलावा, नथवानी खेल प्रशासन और धार्मिक ट्रस्ट में भी डेढ़ दशक से बड़ी भूमिका निभाते रहे है, जहाँ वे द्वारकाधीश देवस्थान समिति (डीओएस) के उपाध्यक्ष हैं, वही वे राजस्थान के नाथद्वारा मंदिर बोर्ड के सदस्य भी हैं. इस लेख में हम आपको परिमल नथवानी जीवनी (Parimal Nathwani Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

परिमल नथवानी जन्म और परिवार (Parimal Nathwani Birth & Family)

परिमल नथवानी का जन्म 1 फरवरी 1956 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था. उनके पिता का नाम धीरजलाल नथवानी और माता का नाम पुष्पबेन नथवानी है.

उनकी शादी 25 मई 1984 को श्रीमती वर्षा नाथवानी से हुई. उनके दो बेटे है, धनराज नाथवानी और करण नाथवानी.

उनका स्थायी पता – व्रज, विश्व उमियाधाम उमिया धाम रोड के पास, जसपुर गांव, अहमदाबाद – 382721

उनका वर्तमान पता- 15 लोधी एस्टेट, नई दिल्ली 110003

परिमल नथवानी शिक्षा (Parimal Nathwani Education)

परिमल नथवानी ने मुंबई के गोकलीबाई पूनमचंद पीतांबर हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर मुंबई से ही स्नातक किया. इसके बाद, उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद, गुजरात से प्रबंधन में व्यावसायिक डॉक्टरेट (PhD) किया.

परिमल नथवानी का शुरुआती जीवन (Parimal Nathwani Early Life)

परिमल नथवानी पेशे से उद्योगपति व वरिष्ठ कॉर्पोरेट लीडर है. पढाई के बाद उन्होंने कुछ समय तक मुंबई में अपनी किस्मत आजमाया और फिर गुजरात के वडोदरा चले गए. बड़ोदरा में उन्होंने ‘वडोदरा स्टॉक एक्सचेंज’ में काम किया. 30 सितंबर 2011 से लेकर 15 सितंबर 2012 तक उन्होंने वडोदरा स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में काम किया और फिर फरवरी 2008 से लेकर 15 सितंबर 2012 तक वे निदेशक के पद पर रहे. वर्ष 1997 में परिमल नाथवानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज ज्यॉइन की. उन दिनों कंपनी अपनी आरंभिक दौर में थी. उन्होंने जमीनी स्तर से समूह के लिए कई परियोजनाओं का नेतृत्व किया. नथवानी रिलायंस ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष, द्वारकाधीश देवस्थान समिति (डीओएस) के उपाध्यक्ष (गुजरात सरकार द्वारा नियुक्त), नाथद्वारा मंदिर बोर्ड के सदस्य (राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, गुजरात चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष और व्यापार, वाणिज्य और उद्योग संगठन (ओबीसीआई) के अध्यक्ष जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं.

उन्हें धीरूभाई अंबानी और फिर बाद में, उनके बड़े बेटे मुकेश अंबानी का निकटतम माना जाता है. वे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. इसके अलावे अक्टूबर 2019 में उन्हें गुजरात राज्य फुटबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष भी चुना गया था. इससे पहले वे 2010 से लेकर 2019 तक गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष थे. वे गुजरात पेटकोक एंड पेट्रोप्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और श्री द्वारकाधीश साल्ट वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं. उन्होंने 30 सितंबर 2011 से 15 सितंबर 2012 तक वडोदरा स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के बोर्ड के अध्यक्ष और फरवरी 2008 से 15 सितंबर 2012 तक इसके निदेशक के रूप में कार्य किया. वे जामनगर के लायंस क्लब के कार्यकारी सदस्य, जामनगर रोटरी क्लब, जामनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं.

परिमल नथवानी राजनीतिक करियर (Parimal Nathwani Political Career)

पेशे से उद्योगपति रहे परिमल नथवानी की राजनीतिक यात्रा लगभग दो दशक पहले तब आरंभ हुई जब मार्च 2008 में उन्हें झारखंड से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा जाने का मौका मिला. मार्च 2014 में वे इसी राज्य से राज्यसभा सदस्य के रूप में पुनः निर्वाचित हुए. झारखंड से सांसद के रूप में दो कार्यकाल पूरे करने के बाद, वे अप्रैल 2020 से आंध्र प्रदेश राज्य से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने 11 मार्च 2020 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ज्यॉइन की थी.

परिमल नथवानी संपत्ति (Parimal Nathwani Property)

परिमल नथवानी की कुल संपत्ति 400 करोड़ रूपये से अधिक हैं.

इस लेख में हमने आपको परिमल नथवानी जीवनी (Parimal Nathwani Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.