मनोज कुमार झाकी की जीवनी | Manoj Kumar Jha Biography in Hindi

Manoj Kumar Jha Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको मनोज कुमार झाकी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

मनोज कुमार झाकी की जीवनी (Manoj Kumar Jha Biography in Hindi)

Manoj Kumar Jha Latest News –  पेशे से शिक्षक और शिक्षाविद डॉ. मनोज कुमार झा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद है. मनोज झा वैसे नेताओ में आते है जिनकी पहचान जमीनी संघर्ष से नहीं हुई है बल्कि इसके बदले दिल्ली के बौद्धिक गलियारों, टीवी डिबेट्स और हिन्दू विरोधी बयान देने से हुई है. वे राजद के बड़े स्तर के ब्राह्मण चेहरे है. मूल रूप से बिहार के रहने वाले मनोज झा दिल्ली से पीएचडी करके यही प्रोफ़ेसर बन गए. बाद में राजद से जुड़कर उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए चुन लिया. वर्तमान में, वे दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा सदस्य है. इस लेख में हम आपको मनोज कुमार झाकी जीवनी (Manoj Kumar Jha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

मनोज कुमार झाका जन्म और परिवार (Manoj Kumar Jha Birth & Family)

डॉ. मनोज कुमार झा का जन्म 5 अगस्त 1967 को सहरसा, बिहार में हुआ था. उनके पिता का नाम जवाहर झा और माता का नाम माधुरी झा है.

उनकी पत्नी का नाम श्रीमती नम्रता झा है. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी हैं. उनकी दो बेटियां हैं. मनोज झा का स्थायी पता : चाणक्यपुरी, गंगज़ला, वार्ड नंबर 19, सहरसा, बिहार 852201, हैं.

जबकि उनका वर्तमान पता : सी-1/42, पंडारा पार्क, नई दिल्ली 110003, हैं. डॉ. मनोज कुमार झा धर्म से हिन्दू है जबकि जाति से ब्राह्मण (सामान्य वर्ग) है  उनपर 1 आपराधिक मामलें दर्ज है.

मनोज कुमार झाकी शिक्षा (Manoj Kumar Jha Education)

डॉ. मनोज कुमार झा ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय से समाज कार्य में एम.ए. और वर्ष 2000 में यही से ‘Bhagalpur Communal Violence of 1989’ पर पीएच.डी (डॉक्टरेट) किया.

मनोज कुमार झाका का शुरुआती जीवन

राजनीति में आने से पहले डॉ. मनोज कुमार झा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे है. चूँकि उनकी उच्च शिक्षा दिल्ली से हुई है, तो शिक्षा प्राप्ति के बाद उन्होंने यही से अपने करियर की शुरुआत की. वे दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली में समाज कार्य विभाग में प्रोफेसर रहे हैं और 2014 से 2017 के बीच विभागाध्यक्ष भी रहे हैं. दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल वर्क में शामिल होने से पहले वे 1994 से 2002 तक जामिया मिलिया इस्लामिया के समाज कार्य विभाग में व्याख्याता थे. वे दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में विजिटिंग फैकल्टी भी हैं. उनकी शोध रुचि में राजनीतिक अर्थव्यवस्था, शासन, सामाजिक क्रिया व सामाजिक आंदोलन सहित बहुसंख्यक-अल्पसंख्यक संबंध और शांति एवं संघर्ष अध्ययन भी शामिल हैं.

मनोज कुमार झाका राजनीतिक करियर (Manoj Kumar Jha Political Career)

डॉ. मनोज कुमार झा, जिन्हे प्रायः मनोज झा के नाम से अधिक जाना जाता है, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता है. वे पार्टी के ब्राह्मण चेहरा होने के साथ ही बुद्धिजीवी वर्ग की श्रेणी में आने वाले नेता भी है. राजद बिहार की पार्टी है और उसे एक ऐसा नेता चाहिए था जो अधिक पढ़ा लिखा होने के साथ ही दिल्ली में रहकर अपनी बातों को बड़े तर्क के साथ मीडिया के बीच रखने की क्षमता रखता हो. राजद को मनोज झा में वे सारे गुण दिख गए, झा न केवल अधिक पढ़े-लिखे है, बल्कि वे डीयू में प्रोफ़ेसर भी है. इतना ही नहीं झा के वैचारिक तालमेल भी राजद से मिलते है.

झा को देश के बड़े बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े आत्मविश्वास से राजद के पक्ष में बड़ी शुद्ध हिंदी और अंग्रेजी में बोलते देखा जा सकता है. इसी कारण उन्हें पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया है. झा ने कभी भी जनता के बीच का कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है, न विधानसभा और न ही लोकसभा है. फिर भी वे बिहार की राजनीति के साथ ही दिल्ली की राजनीति में भी सक्रिय रहे है. उनकी गिनती देश के बड़े नेताओ में होती है.

राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के प्रति उनके निष्ठावान काम को देखते हुए उन्हें 15 मार्च 2018 को बिहार से राज्यसभा के लिए चुन लिया गया. वे बिहार के राज्यसभा कोटे से निर्विरोध चुने गए थे. उनका यह कार्यकाल 2018-24 रहा. एक जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2020 से वे तेजस्वी यादव के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार भी बन गए हैं. झा एक प्रोफ़ेसर होने के अलावे अंग्रजी न्यूजपेपर में कॉलम भी लिखते रहे है. इनमें द हिंदू और द इंडियन एक्सप्रेस प्रमुख है, जिसमें वे सामाजिक-राजनीतिक मामलों के बारे में कॉलम लिखते हैं.

राज्यसभा के पहले कार्यकाल की समाप्ति के बाद झा को पुनः 2024 में बिहार से राज्यसभा के लिए दूसरे कार्यकाल के लिए भी चुन लिया गया. उनका दूसरा कार्यकाल 2024-30 है. वर्तमान में, डॉ. मनोज कुमार झा बिहार से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद है.

मनोज कुमार झाकी संपत्ति (Manoj Kumar Jha Property)

2024 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार मनोज कुमार झा की कुल संपत्ति 2.62 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 8 लाख का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको मनोज कुमार झाकी जीवनी (Manoj Kumar Jha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.