गोल्ला बाबू राव की जीवनी | Golla Babu Rao Biography in Hindi

Golla Babu Rao Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको गोल्ला बाबू राव जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

गोल्ला बाबू राव की जीवनी (Golla Babu Rao Biography in Hindi)

Golla Babu Rao Latest News –  गोल्ला बाबू राव आंध्रप्रदेश की राजनीति में एक जाना माना नाम हैं. राजनीति में आने से पहले वे APPSC ग्रुप-1 अधिकारी के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने हैदराबाद और तेलंगाना में पंचायत राज व ग्रामीण विकास के संयुक्त आयुक्त के तौर पर भी काम किया. वर्तमान में, वे आंध्रप्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं. राज्यसभा के लिए चुने जाने से पहले वे आंध्र प्रदेश के पायकाराओपेट विधानसभा सीट से तीन बार चुनकर विधायक बन चुके हैं. इस लेख में हम आपको गोल्ला बाबू राव जीवनी (Golla Babu Rao Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

गोल्ला बाबू राव जन्म और परिवार (Golla Babu Rao Birth & Family)

गोल्ला बाबू राव का जन्म 10 अगस्त 1954 को आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के कोवली में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री सत्यम गोल्ला और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती सैयम्मा गोल्ला है.

उनकी शादी 24 जनवरी 1988 को श्रीमती गोला वसंत कुमारी से हुई. उनके एक बेटा और एक बेटी है

गोल्ला बाबू राव धर्म से हिन्दू है, जबकि जाति से वे अत्यंत पिछड़ा वर्ग (SC) है. 

उनका स्थायी पता- डी. नं. 55-43-45/5, एसएफ 401 स्वामी टावर्स अपार्टमेंट्स, डॉक्टर्स कॉलोनी, सीतामधारा, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश 530013

उनका वर्तमान पता- 501, ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली – 110001

उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.

गोल्ला बाबू राव शिक्षा (Golla Babu Rao Education)

गोल्ला बाबू राव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोवल्ली स्थित, साल्वेशन आर्मी प्राथमिक विद्यालय और मैट्रिकुलेशन जिला परिषद उच्च विद्यालय से की. इसके बाद उन्होंने एलुरु के सर सी.आर. रेड्डी कॉलेज से इंटरमीडिएट और फिर वही से बी.कॉम भी किया. बाद में, उन्होंने एमए, डीएन जैन कॉलेज, जबलपुर विश्वविद्यालय से 1980 में अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर (एम.ए.) किया. उन्होने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से एलएलबी भी किया. 

गोल्ला बाबू राव का शुरुआती जीवन (Golla Babu Rao Early Life)

गोल्ला बाबू ने वर्ष 1986 में आंध्र प्रदेश में ग्रुप-1 सेवाओं में जिला पंचायत अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया. इसके बाद उन्होंने 1991 तक खम्मम में जिला पंचायत अधिकारी के रूप में कार्य किया. बाद में, उन्होंने 1991 से 1993 तक विशाखापत्तनम में रोजगार सृजन और युवा सेवा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया. फिर उन्हें उप-विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नत मिला और वे 1993 से लेकर 1994 तक विशाखापत्तनम जिला परिषद में अधिकारी रहे. वर्ष 1994 में उन्हें फिर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर पदोन्नत मिला और वे कडप्पा जिला परिषद में पोस्टेड रहे. लेकिन 1995 में वे पुनः मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में विशाखापत्तनम लौट आए. फिर उन्होंने 1997 से 2002 तक पूर्वी गोदावरी में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी कार्य किया. 2002 से 2004 तक वे विशाखापत्तनम जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पुनः तैनात रहे. इसके बाद वर्ष 2009 में अपनी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति तक, उन्होंने हैदराबाद में पंचायत राज के संयुक्त आयुक्त के रूप में काम किया.

गोल्ला बाबू राव राजनीतिक करियर (Golla Babu Rao Political Career)

आंध्र प्रदेश में एक अधिकारी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले गोल्ला बाबू राव की राजनीतिक यात्रा लगभग दो दशक पहले तब आरंभ हुई जब वे पहली बार 2009 में कांग्रेस के टिकट पर राज्य के पयाकाराओपेट विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की. आंध्रप्रदेश की यह विधानसभा सीट एस-सी के लिए आरक्षित हैं. इसके बाद, 2012 और 2019 में भी वे यही से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के टिकट जीतने में सफल रहे. बाद में, 3 अप्रैल 2024 को वे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के टिकट पर आंध्रप्रदेश से राज्यसभा के लिए मनोनीत हुए. इस समय वे इसी पद पर आसीन हैं.

गोल्ला बाबू राव संपत्ति (Golla Babu Rao Property)

2024 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार गोल्ला बाबू राव की कुल संपत्ति 9.95 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं हैं.

इस लेख में हमने आपको गोल्ला बाबू राव जीवनी (Golla Babu Rao Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.