पायलट की मदद से क्या अनिल चोपड़ा बनेंगे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष? अभिषेक चौधरी दे रहे कड़ी टक्कर

राजस्थान में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए आज से वोटिंग हुई शुरू, प्रदेश अध्यक्ष के लिए लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले नेता भी आजमा रहे किस्मत, इस चुनाव के लिए 21 मई तक चलेगी मेंबरशिप और वोटिंग प्रक्रिया, 21 मई तक उम्मीदवार करेंगे जमकर प्रचार-प्रसार, मतदान प्रक्रिया में यूथ कांग्रेस के मेंबर बनने वाले 18 से 35 वर्ष के युवा ले सकते हैं हिस्सा, यूथ कांग्रेस की वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले व्यक्ति को देनी होगी 75 रुपए मेंबरशिप फीस, इस चुनाव के लिए 20 यूथ कांग्रेस के नेता अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं शामिल, इस चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके अभिषेक चौधरी और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके अनिल चोपड़ा के बीच देखने मिलेगा कड़ा मुकाबला, वही सूत्रों के अनुसार अनिल चोपड़ा बन सकते है युथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, कई राजनितिक पंडितों का मानना है कि अनिल चोपड़ा सचिन पायलट पायलट गुट के माने जाते है, ऐसे उनके जितने के है ज्यादा संभावना

Rajasthan Youth Congress Election I Anil Chopra I Abhishek choudhary I Rahul Gandhi I sachin pilot I Govind singh dotasara I rajasthan youth congress I ashok gehlot