राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे के फर्जी वायरल पत्र के मामले में आया बड़ा अपडेट, यह फर्जी लेटर का मामला अब मध्यप्रदेश से जुड़ा, फर्जी लेटर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर MP कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ताओं को भोपाल पुलिस ने लिया हिरासत में, वही पुलिस के इस एक्शन पर एमपी के पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी और सांसद विवेक तन्खा ने हिरासत पर उठाये सवाल, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा- मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के हमारे तीन कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से गिरफ्तार कर 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रखना न केवल निंदनीय है, बल्कि कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी है, लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाने का यह तरीका बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है, हमारे जाबांज कार्यकर्ताओं के साथ किया गया यह व्यवहार स्पष्ट रूप से सत्ता के दुरुपयोग को दर्शाता है, हम मांग करते हैं कि पुलिस तुरंत हमारे सभी कार्यकर्ताओं को रिहा करे और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, इस मामले को लेकर हमारा संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है, यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो हम न्यायालय की शरण लेकर अपने साथियों के अधिकारों की रक्षा करेंगे
यह भी पढ़े: भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’
यह भी पढ़े: वसुंधरा राजे के ‘वायरल लेटर’ कांड पर आया मदन राठौड़ का बड़ा बयान, अब खुलेंगे षड्यंत्र के राज!










