Madan Rathore on Vasundhara raje: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे के फर्जी वायरल पत्र के मामले में मदन राठौड़ ने दी प्रतिक्रिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वसुंधरा राजे के पोस्ट पर किया कमेंट, दो दिन पहले मैडम राजे के नाम का लेटर सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, जिसमें वसुंधरा राजे के हवाले से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लिखा गया था पत्र, लेटर में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर बीजेपी की लाइन से परे हटकर आलोचना की गई थी, इस लेटर को मैडम राजे ने भी बताया था फर्जी, वसुंधरा राजे ने कहा था कि साँच को आँच की ज़रूरत नहीं है, वायरल पत्र शुभचिंतको की कारगुज़ारी मात्र है, वही मैडम राजे के एक्स पर किए पोस्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- जिसने भी आदरणीय वसुन्धराजी की छवि ख़राब करने का षड्यंत्र रचा है उन्हें ढूँढ कर बेनकाब किया जाएगा, हम बीजेपी परिवार , ऐसे षड्यंत्रकारियों की घोर निन्दा करते हैं
यह भी पढ़े: भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’
Rathore’s big statement on Vasundhara Raje I vasundhara raje I madan rathore I Rajasthan I Bhajanlal sharma










