राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले लगी आग, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले थे रिफाइनरी का उद्घाटन, लेकिन आज रिफाइनरी में लगी आग से उद्घाटन कार्यक्रम हुआ स्थगित, इस अग्निकांड को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बयान आया सामने, डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- कल उद्घाटन से ठीक पहले आज पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग की घटना है अत्यंत चिंताजनक, ये परियोजना राजस्थानवासियों के लिए है गर्व का विषय, जिसकी नींव रखी गई थी UPA सरकार द्वारा 2013 में, जिससे प्रदेश को नई गति मिलने की है उम्मीद, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कल रिफाइनरी के उद्घाटन से पूर्व आज इस तरह की अनहोनी होना है दुर्भाग्यपूर्ण, ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में सभी लोग हों सुरक्षित और किसी तरह की न हो जनहानि, साथ ही, आवश्यक है कि घटना की गंभीरता से हो जांच, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा मानकों को किया जाए और सुदृढ़










