Pachpadra Refinery Fire: नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी है भयंकर आग, करीब 20 दमकलें मौके पर है मौजूद, मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में लगी आग, धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया, वही इस हादसे के बाद पीएम मोदी का दौरा भी हुआ स्थगित ,अब इस मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में हुई आगजनी की घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली गंभीर चेतावनी है। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित हो और उससे ठीक एक दिन पहले इतनी संवेदनशील और रणनीतिक महत्व की जगह पर आगजनी हो जाए, तो यह महज संयोग नहीं माना जा सकता, मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछना चाहता हूं ,पीएम के दौरे से पहले आपने यहां की स्थिति का जायजा लिया था, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज भी आपका दौरा यहां प्रस्तावित है ऐसे में क्या शासन – प्रशासन केवल दिखावे की तैयारियों में व्यस्त है ? यह घटना न सिर्फ आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि निवेश और औद्योगिक विकास के माहौल को भी प्रभावित करती है, अगर प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ऐसी जगहें ही सुरक्षित नहीं हैं, तो प्रदेश में बड़े निवेश कैसे आएंगे? इस आगजनी की घटना ने यह भी साबित कर दिया कि पीएम दौरे को लेकर भी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आनन – फानन में तैयारियां की है, उन्हें केवल उद्घाटन करवाने की होड़ है, इस गंभीर चूक और आगजनी की जिम्मेदारी राजस्थान के मुख्यमंत्री को स्वयं सार्वजनिक रूप से लेनी चाहिए ,क्योंकि वो खुद इस कार्यक्रम की मोनिटरिंग कर रहे है
Hanuman Beniwal I Rajasthan I Bhajanlal sharma I Nagaur MP I Pachpadra I










