बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, नालंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रवण कुमार को चुना गया बिहार विधानसभा में जदयू विधायक दल का नेता, श्रवण कुमार के नाम को औपचारिक रूप से विधानसभा भेजे जाने के बाद अधिसूचना कर दी गई जारी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय, जिन्हें हाल ही में जदयू विधायक दल का नेता चुनने के लिए किया गया था अधिकृत, नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं श्रवण कुमार, श्रवण कुमार पूर्व सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी, श्रवण कुमार नालंदा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1995 से लगातार चुने जाते रहे हैं विधायक, बता दें इससे पहले जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को बनाया जा चुका है उपमुख्यमंत्री, ऐसे में श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता बनाकर पार्टी ने की है संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश










