Skip to content
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
Breaking
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका? ‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’ ‘बिल पास नहीं हुआ, मैं सभी से माफी मांगता हूं, विपक्ष को मिलेगी सजा, बिल पास होता तो…’- PM मोदी रिश्वत कांड में फंसी RAS काजल मीणा निलंबित, IIT से पढ़ाई और दिल्ली की नौकरी छोड़ बनी थीं अफसर ‘नैतिकता है तो इस्तीफा दें पीएम मोदी’- महिला आरक्षण के मुद्दे पर टीकाराम जूली ने केंद्र को घेरा
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy

ब्रेकिंग न्यूज़

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026

‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार

19 Apr 2026

भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’

18 Apr 2026

‘बिल पास नहीं हुआ, मैं सभी से माफी मांगता हूं, विपक्ष को मिलेगी सजा, बिल पास होता तो…’- PM मोदी

18 Apr 2026
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
WhatsApp Image 2026-01-25 at 7.58.48 AM (2)

संजय जायसवाल की जीवनी | Sanjay Jaiswal Biography in Hindi

sanjay jaiswal biography in hindi
  • April 14, 2025

Sanjay Jaiswal Latest News – डॉ संजय जायसवाल बिहार बीजेपी के पुराने व वरिष्ठ नेता है और वर्तमान में बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के सांसद है. सांसद होने के साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक भी है. डॉ संजय जायसवाल भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार जीत दर्ज कर चुके है. पेशे से डॉक्टर संजय जायसवाल के पिता डॉ. मदन प्रसाद जायसवाल भी कभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक और बाद में सांसद हुआ करते थे. उनके पिता पार्टी में तब से शामिल थे जब से भाजपा का गठन हुआ था. बाद में उनके बेटे संजय जायसवाल ने उनकी राजनैतिक विरासत को कायम रखा और अपनी पहचान चिकित्सा के क्षेत्र के साथ ही राजनीति में भी बनाई. इस लेख में हम आपको भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद डॉ संजय जायसवाल की जीवनी (Sanjay Jaiswal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

संजय जायसवाल की जीवनी (Sanjay Jaiswal Biography in Hindi)

पूरा नाम संजय जायसवाल
उम्र 59 साल
जन्म तारीख 29 नवंबर 1965
जन्म स्थान पटना
शिक्षा एमबीबीएस
कॉलेज पटना मेडिकल कॉलेज
वर्तमान पद बिहार की पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से सांसद
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम डॉ मदन प्रसाद जायसवाल
माता का नाम डॉ. सरोज जायसवाल
पत्नी का नाम डॉ. मंजू चौधरी
बच्चे एक बेटा एक बेटी
बेटें का नाम –
बेटी का नाम –
स्थाई पता शिवम हॉस्पिटल, डॉ. एम.पी. जयसवाल पथ, शहर बेतिया, बिहार
वर्तमान पता 5, तालकटोरा रोड, शहर नई दिल्ली
फोन नंबर 09431212008
ईमेल drsanjayjaiswal[at]gmail[dot]com

संजय जायसवाल का जन्म और परिवार (Sanjay Jaiswal Birth & Family)

संजय जायसवाल का जन्म 29 नवंबर 1965 को बिहार के पटना में हुआ. संजय जायसवाल के पिता का नाम डॉ मदन प्रसाद जायसवाल तो उनके माता का नाम डॉ. सरोज जायसवाल था.

संजय जायसवाल के पिता डॉ मदन प्रसाद जायसवाल पेशे से डॉक्टर थे और वह बेतिया के पूर्व एमपी थे. वह बेतिया नगर परिषद के अध्यक्ष चुने गए थे. भारतीय जनता पार्टी की स्थापन के बाद वह पार्टी में शामिल होकर राज्य से विधायक और और फिर भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद भी चुने गए थे. संजय जायसवाल की माता डॉ. सरोज जायसवाल भी पेशे से डॉक्टर है.

संजय जायसवाल पांच भाई बहन है. संजय जायसवाल का विवाह 1 फरवरी 1993 को डॉ. मंजू चौधरी से हुआ है. उनके दो बच्चे हैं. संजय जायसवाल के एक बेटा और एक बेटी है.

संजय जायसवाल का स्थायी निवास स्थान बेतिया, बिहार है. जबकि वर्तमान निवास स्थान दिल्ली है. संजय जायसवाल हिन्दू है और जाति से वैश्य है.संजय जायसवाल पर 5 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

संजय जायसवाल की शिक्षा (Sanjay Jaiswal Education)

डॉ संजय जायसवाल ने मेडिकल की पढाई की है. उन्होंने वर्ष 1991, पटना विश्वविद्यालय के पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और बाद में फिर उन्होंने वर्ष 1997 में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से एमडी (जनरल मेडिसिन) किया.

संजय जायसवाल का चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान

डॉ संजय जायसवाल पेशे से डॉक्टर है. संजय के परिवार एक चिकित्सक का परिवार है. उनके माता पिता भी डॉक्टर थे जबकि डॉ संजय जायसवाल की पत्नी डॉ मंजू चौधरी भी डॉक्टर है. डॉ संजय जायसवाल एक सांसद होने के साथ ही बिहार में चिकित्सा अधिकारी भी है. यह अलग बात है कि चिकित्सा क्षेत्र के साथ ही संजय ने राजनीति में भी अपनी भूमिका दर्ज करवाई है. संजय जायसवाल सांसद के पद पर रहते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के सदस्य के साथ ही जेआईपीएमईआर, पांडिचेरी की शासी निकाय के सदस्य भी रहे हैं. संजय जायसवाल वर्तमान में अनुमान समिति के अध्यक्ष हैं. इसके साथ ही वह पटना एम्स के शासी निकाय और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद के सदस्य भी हैं.

संजय जायसवाल का राजनीतिक करियर (Sanjay Jaiswal Political Career)

संजय जायसवाल बिहार के राजनैतिक घराने से आते है. उनके पिता डॉ मदन प्रसाद जायसवाल बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता हुआ करते थे और वह पार्टी की स्थापना के साथ ही उनसे जुड़े हुए थे. उनके पिता भी एक डॉटर होने के साथ ही नेतागिरी में भी अपनी भूमिका दर्ज की थी. ठीक अपने पिता का अनुसरण करते हुए डॉ संजय जायसवाल भी मेडिकल साइंस के साथ ही राजनीतिक साइंस यानि राजनीतिक दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई और आज के डेट में वह बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता कहलाते है.

संजय जायसवाल की राजनीतिक यात्रा 2009 से शुरू हुई. संजय जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार 15वीं लोक सभा चुनाव, 2009 में पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा और वह जीत गए. पश्चिम चंपारण इससे पहले लोकसभा सीट नहीं हुआ करता था. इससे पहले बेतिया लोक सभा सीट के नाम से यह जाना जाता था. पर 2008-09 में परिसीमन के बाद पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया और यहां से पहली बार संजय जायसवाल भाजपा के सांसद चुने गए. लोकसभा चुनाव में संजय जायसवाल की यह पहली जीत थी और इसके बाद वह पहली बार सांसद बन गए.

हालांकि संजय जायसवाल के लिए यह जीत कोई आसान नहीं थी क्योकि उनका प्रतिद्वंदी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम वाला था. उनका सामना प्रकाश झा से था. प्रकाश झा कई प्रसिद्ध फिल्म के निर्माता और निर्देशक रह चुके है और फिल्म इंडस्ट्री में उस दौर में अपना एक अलग नाम रखने वाले में से हुआ करते थे पर बावजूद इसके संजय जायसवाल उन्हे सवा लाख के वोटो के अंतराल से पराजित किया.

फिर इस के बाद तो संजय जायसवाल राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह लगातार तब से लेकर विगत लोकसभा चुनाव में पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीतते आ रहे है. संजय जायसवाल पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2009, 2014, 2019 और 2024 में जीत चुके है. इस तरह से संजय जायसवाल 15वीं, 16वीं, 17वीं और 18वीं लोक सभा चुनाव में चुनकर सांसद बन चुके है.

वर्तमान में, संजय जायसवाल 18वीं लोकसभा में बिहार की पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है और भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक है.

संजय जायसवाल की संपत्ति (Sanjay Jaiswal Net Worth)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार संजय जायसवाल की कुल संपत्ति 29.05 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 13 हजार रूपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको सांसद संजय जायसवाल की जीवनी (Sanjay Jaiswal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

  • बंदी संजय कुमार की जीवनी
  • शोभा करंदलाजे की जीवनी
  • निमुबेन बांभनिया की जीवनी
  • शांतनु ठाकुर की जीवनी
  • अजय टम्टा की जीवनी
  • संजय सेठ की जीवनी
  • चन्द्रशेखर पेम्मासानी की जीवनी

 

 

सबसे अधिक लोकप्रिय

sachin pilot

सोनिया गांधी को ‘विष कन्या’ बताए जाने का फूटा सचिन पायलट का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान

29 Apr 2023

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026

‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार

19 Apr 2026

भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’

18 Apr 2026
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो

© 2026 Talks news Network Pvt Ltd Copyright All Right Reserved.