Skip to content
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
Breaking
हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका? ‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’ ‘बिल पास नहीं हुआ, मैं सभी से माफी मांगता हूं, विपक्ष को मिलेगी सजा, बिल पास होता तो…’- PM मोदी
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy

ब्रेकिंग न्यूज़

हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi

19 Apr 2026

बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार

19 Apr 2026

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026

‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार

19 Apr 2026
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
WhatsApp Image 2026-01-25 at 7.58.48 AM (2)

मुरलीधर मोहोल की जीवनी | Murlidhar Mohol Biography in Hindi

murlidhar mohol biography in hindi
  • March 26, 2025

Murlidhar Mohol Latest News – मुरलीधर मोहोल महाराष्ट्र भाजपा के नेता है और वर्त्तमान में पुणे से एमपी है. वह मोदी मंत्रिमंडल में भी शामिल है. पहलवानों के परिवार से आने वाले मुरलीधर भले ही पहली बार एमपी बने है पर वह बचपन में ही संघ से जुड़े हुए है और फिर वह शहर की क्षेत्रीय राजनीति में भी सक्रिय रहे. पर इस बार वह पुणे से जीतकर पहली बार लोकसभा सांसद बने है. मराठा समुदाय से आने वाले मुरलीधर मोहोल को प्रधानमंत्री मोदी अपने मत्रिमंडल में स्थान देकर जहाँ एक ओर मराठा समुदाय को अपने पक्ष में रखने की कोशिश की तो वही उनका तीन दशक से भी ज्यादा समय से संघ से जुड़ा होना भी एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है. इस लेख में हम आपको मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल की जीवनी (Murlidhar Mohol Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

मुरलीधर मोहोल की जीवनी (Murlidhar Mohol Biography in Hindi)

पूरा नाम मुरलीधर किसान मोहोल
उम्र 50 साल
जन्म तारीख 9 नवंबर 1974
जन्म स्थान महाराष्ट्र
शिक्षा कला स्नातक
कॉलेज शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर
वर्तमान पद नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
व्यवसाय राजनीतिज्ञ, व्यापार
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम किसनराव दबडोबा मोहोल
माता का नाम रूकमणी किसनराव मोहोल
पत्नी का नाम मोनिका मुरलीधर मोहोल
बच्चे –
बेटें का नाम –
बेटी का नाम –
स्थाई पता वेणुकृष्ण बंगला, प्लॉट नंबर 2, लेन नंबर 1, नवकेतन सोसाइटी, आईडीयल एमएसईबी कार्यालय के पास, पौड रोड, कोथरुड, पुणे, महाराष्ट्र
वर्तमान पता –
फोन नंबर 9890070005
ईमेल murlidhar[dot]mohol[at]gmail[dot]com

मुरलीधर मोहोल का जन्म और परिवार (Murlidhar Mohol Birth & Family)

मुरलीधर मोहोल का जन्म 9 नवंबर 1974 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ. उनके पिता का नाम के.किसनराव दगडोबा मोहोल तो उनकी माता का नाम रुक्मिणी है.

मुरलीधर मोहोल का परिवार 1985 में पुणे चला गया और कोथरुड में जाकर बस गया. मुरलीधर मोहोल का विवाह 6 अप्रैल 2002 को मोनिका से हुआ. मुरलीधर मोहोल हिन्दू है. मुरलीधर मोहोल पर 3 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

मुरलीधर मोहोल की शिक्षा (Murlidhar Mohol Education)

मुरलीधर मोहोल ने शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर शाहू कॉलेज से अक्टूबर 1999 में बीए और फिर महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पुणे रत्नप्पा कुंभार कॉलेज ऑफ कॉमर्स से मार्च 1992 में एचएससी किया.

मुरलीधर मोहोल का राजनीतिक करियर (Murlidhar Mohol Political Career)

मुरलीधर किसन मोहोल के राजनैतिक जीवन की शुरुआत बहुत कम आयु में हुई थी. वह मात्र 12 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए और इसी के साथ यही से उनकी राजनीतिक करियर की नींव पड़ी. बाद में अपनी पढाई पूरी करने करके वर्ष 1996 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. इसी के बाद उनकी सक्रिय राजनीति में यात्रा शुरू हुई. बाद में वह पुणे में भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के प्रमुख बन गए

मुरलीधर मोहोल नवंबर 2019 से लेकर 2022 तक पुणे के मेयर रहे है. मुरलीधर ने पुणे शहर के मेयर रहते अपने कार्यकाल के दौरान शहर के बुनियादी ढांचे व  सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने में ध्यान दिया.

मुरलीधर मोहोल ने शहर के मुला – मुथा नदी प्रदूषण निवारण परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस योजना में जापान से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग सहयोग मिला हुआ था. इस पहल का उद्देश्य पुणे में मुला-मुथा नदी को प्रभावित करने वाले गंभीर प्रदूषण कारणों का समाधान करना था. इस परियोजना में 1470 करोड़ रुपये की खर्च हुए थे. जिसकी नींव 2022 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रही थी. जिसका उद्देश्य नदी के पानी की गुणवत्ता में सुधार करना, रिवरफ्रंट क्षेत्रों को बढ़ाना आदि था. इसके अलावे उन्होंने पुणे शहर में बनने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसका उद्देश्य पुणे के निवासियों की स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतों को पूरा करना था. साथ ही मुरलीधर मोहोल ने पुणे शहर में मेट्रो परियोजना में भी योगदान दिया. शहर में बनने वाली यह मेट्रो योजना वर्ष 2016 में भारत सरकार द्वारा स्वीकृत ‘पुणे मेट्रो रेल परियोजना’ का हिस्सा थी. वैसे 6 मार्च, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुणे मेट्रो के 12 किलोमीटर खंड का उद्घाटन हो भी चुका है.

इसके बाद उन्होंने राज्य व शहर की क्षेत्रीय राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र की ओर ध्यान दिया. भाजपा ने मुरलीधर मोहोल को 2024 के लोकसभा चुनाव में पुणे से उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया और वह अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में जीत गए. जीत के बाद वह जून 2024 के 18वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए. इस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस से था. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर को 1,23,038 मतों के अंतर से पराजित किया. वैसे पुणे में भाजपा पिछले दो चुनाव जीतती आ रही है. यहां से 2014 और 2019 में भाजपा जीती थी. इस तरह पुणे से यह भाजपा की लगातार तीसरी जीत दर्ज हुई. पुणे वही लोक सभा क्षेत्र है, जहाँ से कभी कांग्रेस के सुरेश कलमाडी जीता करते थे. यहां से सुरेश कलमाडी दो बार सांसद रह चुके थे.

जीत के बाद मुरलीधर मोहोल को मोदी सरकार 3.0 में राज्य मंत्री बनाया गया हैं. इस तरह वह वैसे गिने चुने भाग्यशाली नेताओ में है जिन्होंने लोकसभा के अपने पहले चुनाव में जीतकर ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान पा लिया हो.

वर्तमान में, मुरलीधर मोहोल महाराष्ट्र के पुणे लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है और मोदी सरकार में ‘नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री’ है.

मुरलीधर मोहोल की संपत्ति (Murlidhar Mohol Net Worth)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार मुरलीधर मोहोल की कुल सम्पत्ति 24 करोड़ 32 लाख रूपये हैं जबकि सांसद के ऊपर 14.85 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल की जीवनी (Murlidhar Mohol Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

  • गिरिराज सिंह की जीवनी
  • चिराग पासवान की जीवनी
  • अजीत डोभाल की जीवनी
  • जॉर्ज कुरियन की जीवनी
  • हरदीप सिंह पुरी की जीवनी
  • जितिन प्रसाद की जीवनी
  • कीर्ति वर्धन सिंह की जीवनी

सबसे अधिक लोकप्रिय

sachin pilot

सोनिया गांधी को ‘विष कन्या’ बताए जाने का फूटा सचिन पायलट का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान

29 Apr 2023

हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi

19 Apr 2026

बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार

19 Apr 2026

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो

© 2026 Talks news Network Pvt Ltd Copyright All Right Reserved.