पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए थमा चुनाव प्रचार, इन सीटों के लिए 29 अप्रैल को होगा मतदान, इसी चरण में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की भवानीपुर विधानसभा सीट पर होगा मतदान, अब रैली, रोड शो और सभाओं पर रहेगी पाबंदी, इस चरण में प्रदेश की 142 विधानसभा सीटों के लिए 40,000 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट, दूसरे चरण के मतदान में कई संवेदनशील इलाके भी हैं शामिल, इसलिए चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था का रखा जा रहा है विशेष ध्यान, दूसरे चरण का चुनाव संपन्न कराने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस के जवानों के अलावा केंद्रीय बलों की कुल 2,348 कंपनियां की गई है तैनात, बता दें इससे पहले प्रथम चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को हो चुका है मतदान, पहले चरण में हुआ था रिकॉर्ड 92.88 प्रतिशत मतदान, इस रिकॉर्ड मतदान के बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने किया था जीत का दावा
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए थमा चुनाव प्रचार, 29 अप्रैल को मतदान 4 मई को आयेंगे नतीजे

Bengal Election












