राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का सचिन पायलट को लेकर बहुत बड़ा बयान, भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के बयान पर अशोक गहलोत ने किया पलटवार, आज टोंक में राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि टोंक के जो स्थानीय विधायक हैं वे बहुरूपिया हैं, उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है, एक जाने कहाँ रहती है, इस पर अशोक गहलोत ने मीडिया के सवाल पर कहा- उनकी दोनों टांगे कांग्रेस में है और कांग्रेस में रहेगी, अब उनके भटके आएंगे जो पहले गुमराह करके ले गए मानेसर के अंदर हमारे लोगों को, सचिन पायलट जी को अनुभव हो गया है इस प्रकार की गलती करने के क्या अंजाम होते हैं, ठीक है ना? इसलिए अब वो समझ गए हैं, संभल गए हैं, समझ भी गए, संभल भी गए हैं और मैं उम्मीद करता हूं अब वो हमें छोड़ के कभी नहीं जाएंगे और हमारी पूरी पार्टी एकजुट है उनके साथ में, देखें वीडियो
'सचिन पायलट की दोनों टांगे कांग्रेस में है और उनको अनुभव हो गया है कि...' - अशोक गहलोत

सचिन पायलट को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा बयान












