पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, प्रदेश की 142 विधानसभा सीटों के लिए थमा चुनाव प्रचार, 29 अप्रैल को होगा मतदान, इस चुनाव के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता के लिए पत्र, पीएम मोदी ने पत्र में लिखा- लोकतंत्र का हर महोत्सव होता है बहुत पवित्र, मुझे भी बंगाल के इस उत्सव में हिस्सा लेने का मिला है अवसर, बीते दिनों मुझे आप सभी के सामने बंगाल के विकास को लेकर बीजेपी का रोडमैप रखने का मिला अवसर, आज खत्म हो रहा है चुनाव प्रचार, इस चुनाव की मेरी आखिरी रैली भी हो चुकी, मैं अब इस पत्र के माध्यम से बंगाल के अपने हर परिवारजन को व्यक्त कर रहा हूं अपनी भावनाएं, इस चुनाव के दौरान मैंने बंगाल में अनुभव की है एक अलग ही ऊर्जा, इतनी गर्मी के बावजूद, इतनी रैलियों के बाद भी, मुझे बंगाल के इस चुनाव में नहीं महसूस हुई जरा भी थकान, ये रैलियां, रोड शो मेरे लिए रहे तीर्थ यात्रा की तरह, मैं जाता था मां काली के भक्तों के बीच, तो संभवतः मां काली भी मुझे भरती जा रही थीं निरंतर नई ऊर्जा से, जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ था आयोजन, उससे पहले मैंने 11 दिनों का किया था अनुष्ठान, व्रत किया था, इस चुनाव में भी मुझे हुई वही अनुभूति, जैसी होती है किसी देवी मंदिर में दर्शन के समय, बंगाल की सभी रैलियों, रोड शो में, मुझे मिले हैं इतने अपनत्व भरे संदेश और चित्र कि मैं उन्हें कभी भुला नहीं सकता, रैलियों और रोड शो के बाद जब भी मिलता है पहला मौका, मैं रात में बहुत तसल्ली से देखता हूं उन चित्रों को, आपके प्यार भरे संदेशों को, आपके पत्रों को पढ़ता हूं और लिखवाता हूं अपना जवाब भी, युवा, बहनें-बेटियां, बुजुर्ग हों, हर आयु वर्ग के साथियों में स्नेह का जो भाव मैं देखता हूं, वो मेरे जीवन की है असली पूंजी, इस चुनाव के दौरान मैंने ये भी देखा कि बंगाल के युवा, महिलाएं, किसान, श्रमिक सभी विकसित बंगाल के लिए हैं कितने अधीर, बंगाल का युवा अब आगे बढ़ने के लिए चाहता है खुला मैदान, बेटियां चाहती हैं खुला आसमान और सुरक्षा, बंगाल का हर नागरिक, हर परिवार एक ही संकल्प के साथ बढ़ रहा है आगे, अब करना है परिवर्तन, भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब चाहिए भाजपा, बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना ये है मेरा दायित्व, बंगाल के सामने उपस्थित हर चुनौती को अवसर में बदलना ये मेरे भाग्य में भी है और मेरी जिम्मेदारी भी, मैं अपनी इस जिम्मेदारी से नहीं हटूंगा पीछे, मैं आपको देता हूं भरोसा कि बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण का उत्सव हम सभी मनाएंगे मिलकर, हम सभी मिलकर बंगाल को बनाएंगे विकसित















