Sunil Kumar Kushwaha Latest News – सुनील कुमार कुशवाहा जनता दल (यूनाइटेड) के नेता है और वर्तमान में बिहार के वाल्मिकी नगर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद है. अपने सांसद पिता बैद्यनाथ प्रसाद महतो की मृत्यु के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पहले उपचुनाव और फिर आम चुनाव में जीत हासिल करके क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई. इस लेख में हम आपको जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और सांसद सुनील कुमार कुशवाह की जीवनी (Sunil Kumar Kushwaha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सुनील कुमार कुशवाह की जीवनी (Sunil Kumar Kushwaha Biography in Hindi)
पूरा नाम | सुनील कुमार कुशवाह |
उम्र | 40 साल |
जन्म तारीख | 7 जुलाई 1984 |
जन्म स्थान | पकरिया टोला, बहोरनपुर, पश्चिमी चंपारण, बिहार |
शिक्षा | बीए |
कॉलेज | एम.जे.के. कॉलेज, बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार |
वर्तमान पद | बिहार की वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट से सांसद |
व्यवसाय | राजनीति |
राजनीतिक दल | जनता दल (यूनाइटेड) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद महतो |
माता का नाम | सुदामा देवी |
पत्नी का नाम | सुप्रिया कुमारी |
बच्चे | दोनों बेटियां |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | पकरिया टोला बहोरनपुर, पकरिया, मझरिया किसुन पश्चिमी चंपारण बिहार |
वर्तमान पता | सी-4 सिंधु एम एस फ्लैट बाबा खड़ग सिंह मार्ग नई दिल्ली |
फोन नंबर | 09431212725 |
ईमेल | Sunilkumar7jul[at]gmail[dot]com |
सुनील कुमार कुशवाह का जन्म और परिवार (Sunil Kumar Kushwaha Birth & Family)
सुनील कुमार कुशवाहा का जन्म 7 जुलाई 1984 को पकरिया टोला, बहोरनपुर, पश्चिमी चंपारण, बिहार में हुआ. सुनील कुमार कुशवाहा के पिता का नाम स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद महतो था जबकि उनके माता का नाम श्रीमती सुदामा देवी है.
सुनील कुमार कुशवाहा का विवाह 27 मई 2006 को सुप्रिया कुमारी से हुआ है. उनके दो बच्चे हैं. दोनों बेटियां है.
सुनील कुमार कुशवाहा हिन्दू है और जाति से कुशवाहा है. सुनील कुमार कुशवाहा पर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
सुनील कुमार कुशवाह की शिक्षा (Sunil Kumar Kushwaha Education)
सुनील कुमार कुशवाहा ने वर्ष 2005 में एमजेके कॉलेज, बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया.
सुनील कुमार कुशवाह का राजनीतिक करियर (Sunil Kumar Kushwaha Political Career)
सुनील कुमार कुशवाहा का राजनीतिक करियर अपने पिता की मृत्यु के बाद आरम्भ हुआ. उनके पिता बैद्यनाथ प्रसाद महतो जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और सांसद थे. पहली बार सुनील कुमार ने पिता की मृत्यु के बाद वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर 2020 में उप चुनाव लड़ा. इससे पहले इस सीट से उनके पिता बैद्यनाथ प्रसाद महतो इस सीट से जनता दल (यूनाइटेड) से सांसद थे पर उनकी मृत्यु के बाद इस सीट पर उप चुनाव करारा पड़ा.
दरअसल वाल्मीकि नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 40 लोकसभा सीट में से एक है. लेकिन यह सीट 2008 में अस्तित्व में आयी है. उससे पहले यह नहीं थी. 2002 में गठित भारतीय परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद यह निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में आयी.
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस सीट पर हुए 2009 के पहले चुनाव में सुनील कुमार के पिता बैद्यनाथ प्रसाद महतो जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट से विजयी रहे थे. यानि इस सीट से पहले सांसद सुनील कुमार के पिता ही थे. बाद में भी वह कई बार इस सीट से जीत चुके थे.
2024 में हुए 18वीं लोक सभा चुनाव में सुनील कुमार कुशवाहा को एक बार फिर से जनता दल (यूनाइटेड) का उम्मीदवार बनाया गया. उस चुनाव में चूंकि नितीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) एनडीए में शामिल हो गई थी इसलिए अब पार्टी का सामना राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से था. यहां भी जनता दल (यूनाइटेड) उम्मीदवार सुनील कुमार कुशवाहा का सामना राष्ट्रीय जनता दल के दीपक यादव से था. पर सुनील कुमार कुशवाहा 18वीं लोक सभा चुनाव में जीतते में सफल रहे. उन्होंने लगभग नब्बे हजार वोटो के अंतराल से राजद उम्मीदवार को पराजित किया.
सुनील कुमार कुशवाहा जमीनी स्तर के नेता माने है और वह मतदाताओं से अक्सर मिलने-जुलने के लिए जाने जाते हैं. एक सांसद के रूप में अपने पहले कार्यकाल में सुनील कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 727 का मामला उठाया था जो चार वर्ष में भी पूरा नहीं हो पाया था और इससे लोगो को बहुत कठिनाई होती थी. सुनील कुमार कुशवाहा को 26 सितंबर 2024 उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण समिति में सदस्य मनोनीत किया है और वर्तमान में भी वह इस पद पर बने हुए है.
वर्तमान में, सुनील कुमार कुशवाहा बिहार की वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद है.
सुनील कुमार कुशवाह की संपत्ति (Sunil Kumar Kushwaha Property)
2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सुनील कुमार कुशवाहा की कुल संपत्ति 1.27 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 65 लाख रूपये का कर्ज भी हैं.
इस लेख में हमने आपको सांसद सुनील कुमार कुशवाह की जीवनी (Sunil Kumar Kushwaha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.