77 ब्लॉक अध्यक्षों की चौथी सूची के बाद अब प्रदेश कांग्रेस ने जारी की 243 मंडल अध्यक्षों की दूसरी सूची

img 20230202 wa0385
img 20230202 wa0385

सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रभारी की कमान संभालने के बाद नेताओं का ढाई साल पुराना इंतजार अब हो रहा समाप्त, जिन संगठनात्मक नियुक्तियों का कार्यकर्ताओं को था कब से इंतजार उन पर कांग्रेस ने तेज की शुरुआत, 368 मंडल अध्यक्षों की पहली सूची के थोड़े अंतराल के बाद अब प्रदेश कांग्रेस ने 243 ब्लॉक अध्यक्षों की दूसरी सूची की जारी, भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस पार्टी में पहली बार ऐसा हुआ है कि मंडल स्तर पर बनाए गए हैं अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी हर विधानसभा में 11 मंडल बनाएगी यानी कि पूरे प्रदेश में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे कुल 2200 सौ मंडल अध्यक्ष, इससे पहले प्रदेश कांग्रेस द्वारा 4 बार में अब तक 400 में से 312 ब्लॉक अध्यक्षों की की जा चुकी है नियुक्ति, वहीं मंडल अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी करने की जानकारी देने के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई, डोटासरा ने कहा- सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक करेंगे मजबूत

Google search engine