PoliTalks News
बड़ी खबर

‘मोहब्बत की दुकान’ खोल रहे राहुल गांधी तो सीएम गहलोत ने 500 रुपए में सिलेंडर देने का किया बड़ा ऐलान

19 दिसंबर 2022
साझा करें:
‘मोहब्बत की दुकान’ खोल रहे राहुल गांधी तो सीएम गहलोत ने 500 रुपए में सिलेंडर देने का किया बड़ा ऐलान

Rahul Gandhi BharatJodoYatra_Rajasthan. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज अपने 103 दिन का सफर पूरा कर लिया है. कांग्रेस की संविधान बचाने और देश को जोड़ने की ये यात्रा अब राजस्थान में अपने अंतिम पड़ाव में है. पांच दिन दौसा में रहने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज राजगढ़ होते हुए अलवर जिले में प्रवेश किया है. यहां मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हजारों की भीड़ को मंच से फ्लाइंग किस देते हुए नफरत के बीच मोहब्बत की दुकान खोलने की बात की. उन्होंने इशारों में बीजेपी को भी ऐसा करने को कहा. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक … Read more

Rahul Gandhi BharatJodoYatra_Rajasthan. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज अपने 103 दिन का सफर पूरा कर लिया है. कांग्रेस की संविधान बचाने और देश को जोड़ने की ये यात्रा अब राजस्थान में अपने अंतिम पड़ाव में है. पांच दिन दौसा में रहने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज राजगढ़ होते हुए अलवर जिले में प्रवेश किया है. यहां मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हजारों की भीड़ को मंच से फ्लाइंग किस देते हुए नफरत के बीच मोहब्बत की दुकान खोलने की बात की. उन्होंने इशारों में बीजेपी को भी ऐसा करने को कहा. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अप्रैल महीने से राज्य में 500 रुपए में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है. यात्रा 21 दिसंबर को राजस्थान से विदा लेकर हरियाणा में प्रवेश करेगी.

मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं, आप भी खोलिए
मालाखेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बीजेपी वाले बुरे नहीं लगते. मैं रास्ते में जाता हूं तो इशारा करके पूछते हैं कि क्या कर रहे हो? मैं उन्हें जवाब देना चाहता हूं कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं. महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल एवं अंबेडकर सभी ने मोहब्बत की दुकान खोली थी. आइए, आप भी बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलिए.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी और सीएम गहलोत के सामने प्रमुख 9 बड़ी मांगें रखेंगे किरोड़ी मीणा, अगर नहीं मानी तो फिर…

राहुल ने सीएम गहलोत की जन कल्याणकारी योजनाओं की जमकर तारीफ करते हुए गरीबों के लिए राजस्थान को सबसे बेहतर राज्य बताया. राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों के लिए सबसे बेहतर स्कीम राजस्थान में है. राजस्थान से पहले के राज्य में लोग कहते थे कि हमें किडनी ट्रांसप्लांट करवाना है, पैसा नहीं है. राजस्थान में ऐसा नहीं होता. उन्होंने एक वाक्या सुनाते हुए कहा कि कल दो लोग मिले. जब उनसे मैंने उनके इलाज के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि मुफ्त में हुआ. चिरंजीवी योजना ने लाखों लोगों का दर्द मिटाया है, इसे पूरे देश में लागू करना चाहिए.

बीजेपी नेता नहीं चाहते कि आप बड़े सपने देखो
राहुल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह से लेकर सारे भाजपा नेताओं के बच्चे अंग्रेजी मीडियम स्कूल में जाते हैं और भाषण देते हैं कि अंग्रेजी मत सीखो. वे नहीं चाहते कि गरीब अंग्रेजी सीखे. वे नहीं चाहते कि आप बड़े सपने देखो. वे नहीं चाहते कि आप लोग मजदूरी से बाहर निकलो. राहुल गांधी ने अपने वाक्यों को संभालते हुए कहा कि मैं यह नहीं कर रहा हूं कि हिंदी नहीं पढ़नी चाहिए. हिंदुस्तान की सब भाषाएं पढ़नी चाहिए, लेकिन अमेरिका, इंग्लैंड, जापान सहित बाकी दुनिया से बात करने के लिए हिंदी काम नहीं आएगी, अंग्रेजी ही काम आएगी.

राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार की अंग्रेजी मीडियम स्कूल योजना की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान में 1700 अंग्रेजी मीडियम स्कूल शुरू किए गए हैं, लेकिन यह कम है. राजस्थान के हर बच्चे को अंग्रेजी पढ़ने का अवसर मिलना चाहिए.

गहलोत कैबिनेट को दी हर महीने 15 किमी चलने की नसीहत
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहलोत सरकार को नसीयत देते हुए आदिवासियों को ट्राइबल बिल में दिए हकों को जल्दी से जल्दी से लागू करने को कहा. राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा में एक रस्सी है, जिसके अंदर सारे सीनियर नेता रहते हैं. रस्सी के बाहर लोकल नेता रहते हैं. इस रस्सी को तोड़ना पड़ेगा. इसका मतलब है कि हमारे कार्यकर्ता, हमारे लोकल नेताओं की आवाज सरकार और उसके ऑफिस में सुनाई देनी चाहिए और उससे भी जरूरी है कि राजस्थान के आम आदमी की आवाज हर सरकारी ऑफिस में सुनी जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘मैं देश नहीं झुकने दूंगा’ कहने वाले तवांग मुद्दे पर चुप क्यों? कांग्रेस और बीजेपी के बीच जारी सोशल वार

उन्होंने ये भी कहा कि राजस्थान की पूरी कैबिनेट राजस्थान की सड़कों पर हर महीने में एक बार 15 किमी चले. लोग मिलेंगे तो इससे उनकी समस्या खत्म हो जाएगी. मंत्री जब पैदल चलेंगे तो आदमी छुप नहीं सकता. इससे पार्टी, राजस्थान और सभी लोगों का फायदा होगा.

एक हजार रुपए का सिलेंडर 500 रुपए में देंगे, योजनाएं लाएंगे – गहलोत
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगले महीने हम बजट पेश करेंगे, जिसमें रसोई से महंगाई का बोझ कम करने के लिए किट बांटने की योजना लाएंगे. इस मौके पर सीएम गहलोत ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया. सीएम ने कहा कि हम एक कैटेगरी बना रहे हैं, जिसके अंतर्गत अप्रैल महीने से लोगों को 1050 रुपए का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे.

मुख्यमंत्री गहलोत ने ये भी कहा कि पहले इनकम टैक्स, ईडी से लोग डरते थे, अब ये खुद डरे हुए हैं. देश में लोकतंत्र की जड़ें कमजोर हो गई हैं. राहुल गांधी एक मकसद लेकर चले हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहली भारत जोड़ो यात्रा है. पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है. ERCP को हम किसी भी हालत में बंद नहीं करेंगे. इसे राष्ट्रीय योजना का दर्ज दिलाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी.

राहुल गांधी के संकल्प को सलाम करता हूं – पायलट
मालाखेड़ा में हजारों की संख्या में उमड़ी जनता को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी संबोधित किया. पायलट ने कहा कि 4 दिसंबर को कमलनाथ जी ने जो चुनौती दी थी, हमने उसका स्वागत किया और राजस्थान में स्वागत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने देश को जोड़ने का काम किया है. हालांकि कुछ लोगों को यह यात्रा रास नहीं आ रही है. पायलट ने आगे कहा कि राहुल गांधी की यात्रा जिस संकल्प के साथ चली है, उसे मैं सलाम करता हूं.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal