बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का बयान, तेजस्वी यादव ने SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर दी2 चुनाव आयुक्तों की आपत्ति वाली इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट पर दी प्रतिक्रिया, मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा- दो चुनाव आयुक्तों ने SIR प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं, फिर भी, चुनाव आयोग चुप है, ज्ञानेश कुमार चुप हैं, चुनाव आयोग की प्रेस रिलीज़ वही है जो प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने उनसे लिखवाई, जब बिहार में SIR प्रोसेस शुरू हुआ था तो RJD ने सबसे पहले इसका किया था विरोध, हमने कई गंभीर सवाल उठाए थे, RJD ने सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी लड़ाई, हमें पता था कि चुनावों में अब बराबरी का मौका नहीं मिलेगा क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली की तरह कर रहा है काम, रिपोर्ट से यह साफ़ है कि CEC ज्ञानेश कुमार को पार्टी के लिए काम करने के लिए भाजपा का संरक्षण मिला हुआ है, इसलिए, पूरे देश में SIR मनमाने ढंग से किया जा रहा है, चाहे बिहार हो, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा या पश्चिम बंगाल - विपक्ष वहां नहीं हारा, बल्कि चुनाव आयोग की मदद से इन राज्यों में भाजपा को जिताया गया, अपने फ़ायदे के लिए, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने सभी नियमों को ताक पर रख दिया और CEC से मनमाने ढंग से काम करवाया, कई राज्यों में यह प्रोसेस अभी भी है जारी
SIR विवाद पर तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- ‘EC की प्रेस रिलीज PM-शाह ने लिखवाई’

‘विपक्ष नहीं हारा, BJP को जिताया गया’ SIR पर तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला











